गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 11 जून 2021 (14:57 IST)

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ किया सांकेतिक प्रदर्शन

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ किया सांकेतिक प्रदर्शन | Congress
नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में विभिन्न पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक प्रदर्शन किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल घोड़ा-गाड़ी पर सवार होकर फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के निकट पेट्रोल पंप पहुंचे।

 
वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली तत्कालीन संप्रग सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय कर 9.20 रुपए था, लेकिन नरेद्र मोदी सरकार में इसके बढ़ाकर 32 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी बंद करना चाहिए। हम मांग करते हैं कि पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए।
 
कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने राजेंद्र नगर और जनपथ में पेट्रोप पंपों के निकट विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कांग्रेस का दावा है कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ पूरे देश में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया और इस दौरान कोरोनावायरस से संबंधित प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ममता से मिले भाजपा नेता मुकुल रॉय, टीएमसी में शामिल होने की संभावना...