सम्बंधित जानकारी
- 'कभी ईद कभी दिवाली' में आयुष शर्मा और जहीर इकबाल के बड़े भाई बनेंगे सलमान खान, यह होगी फिल्म की कहानी!
- नुसरत जहां : कहां कहां से गुजरा कारवां
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए दिलीप कुमार, सांस लेने में तकलीफ के बाद कराया गया था भर्ती
- तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
- नुसरत जहां के बाद अब निखिल जैन अपनी शादी को लेकर बोले- भरोसेमंद पति की तरह अपना वक्त और पैसा सौंप दिया
केआरके ने मीका सिंह को किया चैलेंज, बोले- गाना रिलीज करके दिखाएं!
सिंगर मीका सिंह और केआरके के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा हैं। बीते दिनों मीका सिंह ने एक गाना रिलीज करने का ऐलान किया था, जिसका काम 'केआरके कुत्ता' था। इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
Haanji friends kaisa laga https://t.co/vL57tTRUv8
— King Mika Singh (@MikaSingh) June 9, 2021
मीका सिंह ने इस गाने का टीजर भी रिलीज कर दिया है। टीजर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'हांजी, दोस्तों कैसा लगा?' वहीं अब केआरके ने अपने ट्वीट में मीका सिंह को चुनौती देते हुए उनपर बना गाना 'केआरके कुत्ता' रिलीज करने की चुनौती दी है।
Itna Bhaunkta Kyon hai, Agar Aukaat Nahi Hai Song release Karne Ki? Darr Mat, Bindaas Release Kar! Main Chahta Hoon Ki Tu Ek Baar song Release Karde! Fir Dekh!
— KRK (@kamaalrkhan) June 9, 2021
उन्होंने मीका सिंह का नाम लिए बिना लिखा है, 'यह गाना रिलीज करके दिखाएं।' केआरके ने ट्वीट में लिखा है, इतना भौंकता क्यों है अगर औकात नहीं है सॉन्ग रिलीज करने की तो, डर मत बिंदास रिलीज कर, मैं चाहता हूं कि तू बस एक बार ये सॉन्ग रिलीज कर दे फिर देख।
गौरतलब है कि मीका सिंह बीते दिनों केआरके के घर पहुंचे थे। मीका ने केआरके को अपना 'बेटा' बताया और कहा कि उनके बीच कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मीका ने दावा किया था कि उनके डर से केआरके भाग गए हैं।
