सोमवार, 13 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. compounder confessed that he had given more than one injection to Sadhvi Prem Baisa
Last Updated : शनिवार, 31 जनवरी 2026 (16:59 IST)

कंपाउंडर ने कबूला साध्वी प्रेम बाईसा को एक से ज्‍यादा इंजेक्शन दिए थे, लेकिन मौत पर सवाल बरकरार

Sadhvi Prem Baisa
Jodhpur Sadhvi Mysterious Death: राजस्थान की चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच कर रही एसआईटी की टीम ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एक निजी समाचार चैनल से खास बातचीत में एसआईटी प्रमुख एसीपी छवि शर्मा ने बड़ा खुलासा किया। मुख्य संदेही कंपाउंडर देवी सिंह ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने साध्वी प्रेम बाईसा को सिर्फ एक नहीं, बल्कि एक से अधिक इंजेक्शन दिए थे।

सवाल एक : ऐसे में मौत के बाद जो सवाल उठ रहे हैं उनमें कहा जा रहा है कि जिस पिता की 25 साल की जवान बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया हो, वो शख्स बेटी की मौत के करीब 3 घंटे बाद ही अपनी बेटी की इंस्टा आईडी से बेटी का एक सुसाइड नोट पोस्ट करता है। जिसमें लिखा है कि कम से कम मुझे मौत के बाद तो न्याय मिलेगा। ऐसा क्‍यों किया गया?

सवाल दो : दूसरा सवाल यह है कि जिस पिता की साध्वी बेटी की संदिग्ध हालत में मौत हो जाए और साध्वी के अनुयायियों के साथ-साथ तमाम लोग मौत का सच जानने के लिए पोस्टमार्टम करवाने के हक में हों, लेकिन खुद साध्वी का पिता अपनी बेटी के शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दे। ऐसा क्‍यों किया गया?

सवाल तीन : बीमारी की हालत में लोग किसी डॉक्टर के पास जाते हैं। लेकिन साध्वी ने एक कंपाउंडर से ही इंजेक्शन लगवा लिया और इस इंजेक्शन के सिर्फ 30 सेकंड के अंदर ही उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उनकी जान ही चली गई।

बता दें कि अब तक की जांच में मुख्य संदेही कंपाउंडर देवी सिंह ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने साध्वी प्रेम बाईसा को सिर्फ एक नहीं, बल्कि एक से अधिक इंजेक्शन दिए थे।

Unnatural Death का केस दर्ज: बता दें कि साध्‍वी की मौत की जांच के लिए एसीपी छवि शर्मा को एसआईटी का चीफ बनाया गया है। बोरानाडा थाना अधिकारी शकील व साइबर एक्सपर्ट को एसआईटी की टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही प्रेम बाईसा के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। बाईसा की मौत के मामले में पुलिस ने BNS की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत (Unnatural Death) का केस दर्ज किया है।

जोधपुर के पाल गांव स्थित अपने आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा (उम्र लगभग 23-25 साल) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आश्रम में बुलाए गए एक कंपाउंडर ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद उनकी हालत और खराब हो गई। उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शाम करीब 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

साध्‍वी का वीडियो हुआ था वायरल : बता दें कि साध्वी प्रेम बाईसा का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जाने लगे। उस वीडियो की तस्वीरों के बारे में बात करें तो ये वीडियो जोधपुर के उसी कुटीर आश्रम का बताया जाता है, जहां साध्वी प्रेम बाईसा रहा करती थी। वीडियो 8 जनवरी 2021 की रात 10 बज कर 22 मिनट का बताया जा रहा है।

क्‍या है वीडियो में : वीडियो में साध्वी एक कमरे में बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं, जबकि कमरे में आती-जाती एक महिला उनसे बातचीत कर रही है। इसी बीच भगवा वस्त्र पहने, सिर पर पगड़ी लगाए एक शख़्स सीधे साध्वी के कमरे में पहुंचता है और साध्वी के गालों को छू कर उन्हें पुचकारने लगता है। इसके बाद साध्वी बिस्तर से उठती है और उस आदमी के गले लग जाती हैं। वो शख्स भी साध्वी को आलिंगन करते हुए थोड़ी देर के लिए उन्हें गोद में उठा लेता है। 
Edited By: Naveen R Rangiyal
ये भी पढ़ें
LIVE: महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं सुनेत्रा पवार