क्या मेट्रो में स्टंट करने पर लगा वरुण धवन पर जुर्माना? एक्टर की टीम ने जारी किया बयान
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बॉर्डर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह मुंबई मेट्रो के अंदर स्टंट करते नजर आ रहे है।
वीडियो में वरुण धवन मेट्रो कोच के अंदर पुल-अप्स करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वीडियो शेयर करते हुए सेप्टी मैसेज जारी किया। उन्होंने वरुण धवन को ऐसा न करने के लिए कहा। मेट्रो एथॉरिटी ने इसे दंडनीय अपराध कहा था।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस हरकत के लिए वरुण धवन को भारी जुर्माना भरना पड़ा है। अब वरुण धवन की टीम ने एक बयान जारी करके सच बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है। यह एक गलतफहमी थी।
वरुण धवन की टीम ने कहा, हम वरुण धवन और मुंबई मेट्रो को लेकर आई हालिया खबरों पर स्पष्टीकरण देना चाहते है। हमयह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वरुण पर किसी भी तरह का कोई जुर्माना या दंड नहीं लगाया गया है। मेट्रो विभाग के नियमों और प्रयासों का सम्मान करते हैं। इससे संबंधित कोई भी मामला पेंडिंग नहीं है।
उन्होंने कहा, अधिकारियों द्वारा किया गया पहले का पोस्ट हटा लिया गया है और इस गलतफहमी को दूर करने में उनके सहयोग के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। वरुण शहर के नियमों और मेट्रो विभाग की कोशिशों का पूरा सम्मान करते है।