शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday shruti haasan known interesting facts about actress
Last Modified: बुधवार, 28 जनवरी 2026 (13:59 IST)

माता-पिता की शादी से पहले ही पैदा हो गई थीं श्रुति हासन, इस वजह से नाम बदलकर जाती थीं स्कूल

Shruti Haasan birthday
श्रुति हासन साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं। 28 जनवरी को श्रुति अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 1986 में कमल हासन और सारिका ठाकुर के घर हुआ था। बहुत कम लोगों को पता है कि श्रुति अपने माता-पिता की शादी से पहले ही इस दुनिया में आ गई थीं। 
 
श्रुति हासन जब 2 साल की थीं तब उनके माता-पिता ने 1988 में शादी रचाई थी। श्रुति हासन एक्ट्रेस के साथ-साथ सिंगर भी हैं। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में अपने पिता की फिल्म 'चाची 420' में पहली बार गाना गाया था। 14 साल की उम्र में श्रुति हासन ने फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखना शुरू कर दिया था। टैलेंटेड एक्ट्रेस को कई भाषाएं भी बोलनी आती हैं। वह हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ अच्छे से बोल सकती हैं।
 

स्कूल ने लिखती थीं नकली नाम

श्रुति ने स्कूल में अपना नाम पूजा रामचंद्रन रखा था। इसके पीछे की वजह बताते हुए श्रुति ने कहा था कि वह नहीं चाहती थी कि कोई भी जाने कि वे फिल्म स्टार्स की बेटी हैं। श्रुति हासन ने चेन्नई के लेडी अंडाल स्कूल में अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की है। 
 
श्रुति हासन ने चार साल की उम्र में अपने पिता कमल हासन द्वारा निर्देशित फिल्म 'हे राम' में छोटा सा रोल किया था। 2011 में आई तेलुगू फिल्म 'अनागनागा ओ धीरूडू' और तमिल फिल्म '7ओम अरिवु' के लिए श्रुति को फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू साउथ से नवाजा गया। 
 
श्रुति हासन ने फिल्म 'लक' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह गब्बर सिंह, बालूपू, रेस गुर्रम, श्रीमंथुडु, प्रेमम और सालार, कुली जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। श्रुति ने साल 2009 में 'द एक्सट्रामेंटल्स' नाम से अपना म्यूजिक बैंड बनाया है। वह जल्द ही प्रभास के सशथ फिल्म 'सालार: शौर्यांग पर्व' में नजर आने वाली हैं। 
 
ये भी पढ़ें
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का खौफनाक मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म