1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arijit singh retire playback singing now filmmaking film features his son
Last Modified: बुधवार, 28 जनवरी 2026 (11:09 IST)

प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेकर अब इस फिल्ड में करियर बनाएंगे अरिजीत सिंह, बेटा भी बनेगा हीरो!

Arijit Singh retires from playback singing
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। अपनी मधुर आवाज और सादगी भरे व्यक्तित्व से अरिजीत सिंह ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। अरिजीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। 
 
अरिजीत के इस फैसले ने उनके लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया है। अरिजीत सिंह ने भले ही प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है, पर वह हमेशा म्यूजिक बनाते रहेंगे। वहीं अब म्यूजिक के अलावा अरिजीत सिंह फिल्में भी बनाएंगे। वह फिल्ममेकिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।
 
अरिजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह नई चीजों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं और इसलिए प्लबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं। हालांकि, उनका यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया, बल्कि काफी सोच-समझकर और पूरी हिम्मत के साथ यह कदम उठाया है। अरिजीत सिंह अब डायरेक्शन और प्रोडक्शन पर फोकस करना चाहते हैं। 
 
अरिजीत सिंह अब तक दो फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने साल 2025 में रिलीज बंगाली फिल्म 'भालोबाशार रोजनामचा' और 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंपल नोट्स' का निर्देशन किया है। अरिजीत ने इन फिल्मों को अपने दोस्तों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल में शूट किया थश। 
 
2025 में फिल्म निर्माता महावीर जैन ने अरिजीत सिंह के निदेशन में बनने वाली एक नई फ्लिम का ऐलान भी ‍किया था। अब अरिजीत सिंह के सिंगिंग से दूरी बनाने के पीछे उनका फिल्म निर्देशन की ओर बढ़ता रूझान माना जा रहा है। 
 
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत सिंह की फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा और खुद अरिजीत के बेटे लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म एक जंगल एडवेंचर होगी, जिसे अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कोयल सिंह ने महावीर जैन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग शांतिनिकेतन में चल रही है। 
 
रिपोर्ट के अनुसार अरिजीत की पत्नी कोयल सिंह ने उनके साथ मिलकर फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है और वो अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। पैन इंडिया रिलीज से पहले फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जाएगा।
 
ये भी पढ़ें
अरिजीत सिंह के शॉकिंग फैसले पर जानिए क्या बोले कुमार सानू, बादशाह और अरमान मलिक