Border 2 Star Cast Fees: सनी देओल सबसे महंगे, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस और बजट
साल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर ने भारतीय सिनेमा में देशभक्ति और वॉर जॉनर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब करीब तीन दशक बाद बॉर्डर 2 उसी जज्बे, गर्व और भावनाओं के साथ बड़े पर्दे पर लौटी है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है।
सनी देओल बने बॉर्डर 2 के सबसे महंगे स्टार
फीस के मामले में सनी देओल इस फिल्म के सबसे बड़े और महंगे स्टार बनकर सामने आए हैं। गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति के दमदार अवतार में नजर आए हैं। बॉर्डर 2 में वह लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर की भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए सनी देओल ने करीब 50 करोड़ रुपये की फीस ली है। उनकी मौजूदगी फिल्म में नॉस्टैल्जिया फैक्टर को मजबूत करती है और पुराने दर्शकों के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी जोड़ने का काम करती है।
वरुण धवन की एंट्री से युवाओं पर खास फोकस
वरुण धवन इस फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में नजर आए हैं। उनकी फीस 8 से 10 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद वरुण की एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नकारात्मक बातें हुई थीं, लेकिन फिल्म देखने के बाद लोगों की राय बदल गई है और वरुण का सबसे दमदार परफॉर्मेंस अब बताया जा रहा है।
दिलजीत दोसांझ की मास अपील और म्यूजिक का तड़का
दिलजीत दोसांझ फिल्म में फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका निभाई हैं। खबरों के अनुसार, इसके लिए उन्हें करीब 4 से 5 करोड़ रुपये फीस दी गई है। दिलजीत की जबरदस्त पॉपुलैरिटी, खासकर पंजाब और युवाओं के बीच, ने फिल्म की मास अपील को और मजबूत किया है। उनकी जोड़ी सोनम बाजवा के साथ भी काफी चर्चा में है, जिससे फिल्म में इमोशनल और म्यूजिकल एलिमेंट्स को ताकत मिली है।
अहान शेट्टी के जरिए नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉर्डर 2 में लेफ्टिनेंट कमांडर जोसेफ नोरोन्हा के रोल में नजर आएर है। उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 1 से 2 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबर है। उनका किरदार ओरिजिनल फिल्म की विरासत से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिससे कहानी की भावनात्मक कड़ी और मजबूत होगी।
फीमेल कास्ट से आया इमोशनल बैलेंस
फिल्म की फीमेल कास्ट में मोना सिंह सनी देओल के अपोजिट अहम भूमिका में नजर आई हैं। इसके अलावा सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। हालांकि उनकी फीस को लेकर ज्यादा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें लगभग 10 से 25 लाख रुपये के बीच भुगतान किया गया है।
बॉर्डर 2 का कुल बजट लगभग 150 से 250 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। फिल्म में देशभक्ति, एक्शन और इमोशन्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है।
बॉर्डर 2 जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए है, ट्रेड को उम्मीद है कि बॉर्डर 2 2026 की सबसे बड़ी देशभक्ति ब्लॉकबस्टर्स में से एक बन सकती है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें