सोहेल खान संग होती थी लड़ाइयां, खान परिवार देता था सीमा सजदेह का साथ, 24 साल बाद तलाक पर बोलीं एक्स वाइफ
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। सोहेल ने 1998 में सीमा सजदेह संग शादी रचाई थी। दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। सोहेल और सीमा का रिश्ता शादी के 24 साल बाद टूट गया था। दोनों ने 2022 में तलाक ले लिया था।
तलाक लेने से पहले सोहेल और सीमा करीब 5 साल से अलग रह रहे थे। लोगों के मन में आज भी यही सवाल है कि आखिर सीमा और सोहेल का रिश्ता क्यों टूटा? तलाक के बाद भी सीमा का खान परिवार से अच्छा रिश्ता है। अब सीमा सचदेह ने अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की है।
ऊषा काकड़े प्रोडक्शन के साथ बात करते हुए सीमा सजदेह ने कहा, हम दोनों आपसी सहमति से अलग हुए थे, हम आज भी दोस्त हैं। हमारे बीच में कोई कड़वाहट नहीं है, हम दोनों बेटे की परवरिश के लिए साथ में हमेशा रहते हैं। सलमान खान का पूरा परिवार मुझे अभी भी पूरी तरह से सपोर्ट करता है।
सीमा ने कहा, मैंने जिस वक्त शादी की थी, उस वक्त मेरी उम्र काफी कम थी लेकिन जैसे-जैसे रिश्ता वक्त से साथ बढ़ा हमें लगा कि हम एक-दूसरे को पति-पत्नी के तौर पर समझ नहीं पा रहे हैं। जब आपके साथ ऐसा होने लगे तो जिंदगी में कड़वाहट पैदा हो जाती है। रिश्ते में तनाव रहने लगता है जिसका असर बच्चों पर भी बहुत बुरा पड़ता है।
सीमा ने कहा, खिटपिट से अच्छा है कि अलग-अलग शांति से रहें इसलिए हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। लेकिन मेरे बच्चे आधे सजदेह और आधे खान हैं, इसलिए भले ही मैं और सोहेल अब पति-पत्नी नहीं है लेकिन मेरा परिवार नहीं छूटा है।
खान परिवार ने दिया सीमा का साथ
सीमा सजदेह ने कहा, परिवार ने कई मौकों पर मेरा साथ दिया है। यहां तक कि जब सोहेल और मैं लड़ते थे, तब भी वे अक्सर मेरे पक्ष में खड़े होते थे। वे आज भी बच्चों की परवरिश में मदद करते हैं। योहान अब टीनएजर है, और अगर मुझे उससे निपटने में कभी मदद चाहिए, तो मैं बिना किसी हिचकिचाहट से सोहेल की बहन या भाई के पास जा सकती हूं। वे हमेशा उपलब्ध रहते हैं।
तलाक के बाद कैसा है रिश्ता
सीमा ने बताया कि सोहेल के साथ तलाक के बाद शुरुआती दौर इमोशनल रूप से बहुत मुश्किल था। ऐसा समय था जब मैं सोहेल से नाराज थी और वह मुझसे नाराज थे। लेकिन आखिरकार मैंने उनके साथ अपनी जिंदगी के 25 साल बिताए हैं। हमारे बच्चे साथ में हैं। वह हमेशा उनके पिता रहेंगे और मैं उनकी मां। यह रिश्ता हमें जिंदगी भर के लिए जोड़ता है।
सोहेल खान और सीमा सजदेह की पहली मुलाकात एक्टर चकी पांडे की सगाई पार्टी में हुई थी। उस वक्त सीमा दिल्ली से मुंबई आई थीं। पहली ही नजर में सौहेल का दिल सीमा पर आ गया था। लेकिन सीमा हिंदू-पंजाबी परिवार से हैं और सोहेल मुस्लिम, ऐसे में इन दोनों की शादी के लिए सीमा का परिवार तैयार नहीं था।
ऐसे में सोहेल सीमा को भगाकर ले गए और मंदिर में जाकर शादी रचा ली। इसके बाद जब वह घर लौटे तो पिता सलीम खान के कहने पर सोहेल और सीमा ने निकाह भी किया था। दोनों के दो बेटे- निर्णाव और योहा हैं।