1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nikki tamboli to enter in farah khan show the 50
Last Modified: रविवार, 25 जनवरी 2026 (13:07 IST)

रियलिटी शो 'द 50' के लिए निक्की तंबोली ने कसी कमर, बोलीं- मैं खेलने नहीं, राज करने आई हूं...

Reality show The 50
निक्की तंबोली एक बिल्कुल नए सफर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और उनके शब्दों से साफ है कि रियलिटी शो 'द 50' में अब तूफ़ान आने वाला है। अपनी बेबाक सोच, निडर अंदाज और कभी हार न मानने वाले रवैये के लिए जानी जाने वाली निक्की इस शो में सिर्फ़ एक प्रतियोगी बनकर नहीं, बल्कि जीत के इरादे से उतर रही हैं।
 
उत्साह और आत्मविश्वास से भरी निक्की ने अपने इस नए सफ़र से पहले अपने दिल की बात साझा की और साफ़ कर दिया कि उन्हें अपनी ताक़त का पूरा एहसास है।
 
निक्की ने कहा, यह सफर मेरे लिए बहुत ख़ास है। हर रियलिटी शो आपको कुछ नया सिखाता है, लेकिन इस बार मैं और भी मज़बूत, समझदार और निडर होकर आ रही हूं। मुझे पता है मैं कौन हूं, मेरी ताक़त क्या है—और अब मैं उसे पूरी तरह अपनाने आई हूं।
 
अपने दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस के चलते फैंस द्वारा अक्सर ‘रूलर’ कही जाने वाली निक्की एक बार फिर इस ख़िताब को साबित करने के लिए तैयार हैं। गेम को लेकर उनका मंत्र बिल्कुल साफ़ है—ईमानदारी से खेलो, मज़बूती से खेलो और अपनी पहचान कभी मत खोओ।
 
उन्होंने आगे कहा, जो जीतेगा, वही जीतेगा—लेकिन ये याद रखिए, मैं अपने खेल की रूलर हूं। अपनी बात पर डटे रहना ही असली ताक़त है, और मैं वही कर रही हूं।
 
एक्ट्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, निक्की ने शो की चुनौतियों के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार किया है। ‘शेरनी’ वाले जज़्बे के साथ वह हर टास्क का सामना बिना डरे और बिना झुके करने के लिए तैयार हैं।
 
चाहे वो भावनात्मक मज़बूती हो, रणनीतिक खेल हो या फिर उनकी बेबाक सच्चाई—निक्की तंबोली का मानना है कि उनके पास ट्रॉफी जीतने के लिए हर ज़रूरी क़ाबिलियत मौजूद है। फैंस भी पूरे जोश के साथ उनके साथ खड़े हैं और मानते हैं कि उनका बोल्ड अंदाज़ और अडिग आत्मविश्वास उन्हें इस सीज़न की सबसे मज़बूत कंटेस्टेंट्स में शामिल करेगा।
 
ये भी पढ़ें
'दलदल' में पहली बार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने जा रहीं भूमि पेडेनकर, डीसीपी रीटा फरेरा का निभाया दमदार रोल