शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. From Padmaavat to Pathaan Deepika Padukone has made January a legendary Republic Day month
Last Modified: रविवार, 25 जनवरी 2026 (11:37 IST)

पद्मावत से पठान और फाइटर तक, दीपिका पादुकोण ने जनवरी को बना दिया लेजेंडरी रिपब्लिक डे महीना

Movies releasing during Republic Day week
भारतीय सिनेमा में दीपिका पादुकोण की मजबूत पकड़ उनकी उन परफॉर्मेंस से बनी है, जो वक्त के साथ भी उतनी ही यादगार रहती हैं। बॉक्स ऑफिस की भव्यता और इमोशनल गहराई के बीच बेहतरीन संतुलन बनाते हुए उन्होंने ऐसे किरदार निभाए हैं, जो क्रेडिट रोल होने के बाद भी दर्शकों के दिलों में बसे रहते हैं। 
 
दिलचस्प बात यह है कि दीपिका का रिपब्लिक डे वीक, खासकर 25 जनवरी से एक खास कनेक्शन रहा है, क्योंकि इस तारीख को उनकी तीन बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं। हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और उनके किरदारों ने उनकी फिल्मोग्राफी को और ऊंचा मुकाम दिया। ऐतिहासिक फिल्मों से लेकर मॉडर्न कहानियों तक, इस रिपब्लिक डे आइए नज़र डालते हैं 25 जनवरी को रिलीज़ हुई उन फिल्मों पर, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर राज किया।
 

पद्मावत (2018): गरिमा और भीतर की ताकत की मिसाल

25 जनवरी 2018 को रिलीज़ हुई पद्मावत में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया, जो शोर-शराबे से नहीं बल्कि गरिमा, साहस और नैतिक मजबूती से पहचाना गया। भव्य विज़ुअल्स और गहरी भावनाओं से भरी इस कहानी की असली जान दीपिका की परफॉर्मेंस रही। उनके अभिनय में ठहराव, संयम और आत्मसम्मान साफ झलकता है, जिसने इस किरदार को आम पीरियड ड्रामा से कहीं ऊपर पहुंचा दिया।
 

पठान (2023): मॉडर्न एक्शन हीरोइन की नई परिभाषा

पांच साल बाद, 25 जनवरी 2023 को दीपिका पादुकोण पठान के साथ रिपब्लिक डे वीक में लौटीं और एक बार फिर गेम चेंज कर दिया। रुबीना मोहसिन के किरदार में उन्होंने एक दमदार, बेबाक और मल्टी-लेयर्ड सुपर स्पाई को पर्दे पर उतारा, जो जितनी शारीरिक रूप से मजबूत थी, उतनी ही भावनात्मक तौर पर भी गहराई रखती थी। 
 
इस रोल में दीपिका की तेज़ समझ, इंटेंस एनर्जी और जबरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी। शाहरुख खान के साथ उनकी केमिस्ट्री ने कहानी को और वजन दिया, वहीं फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए आधुनिक भारतीय सिनेमा के एक अहम पड़ाव के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली।
 

फाइटर (2024): ताकत और मकसद के साथ देशभक्ति

अपनी रिपब्लिक डे वीक वाली कड़ी को आगे बढ़ाते हुए फाइटर 25 जनवरी 2024 को रिलीज़ हुई, जिसमें दीपिका पादुकोण एक बिल्कुल नए और दमदार अवतार में नज़र आईं। एयर फोर्स ऑफिसर स्क्वॉड्रन लीडर मीनल राठौर के किरदार में उन्होंने सादगी भरी मजबूती, भावनात्मक गहराई और अटूट देशभक्ति को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा। 
 
बड़े स्केल और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरी फिल्म में भी दीपिका ने अपने किरदार को मजबूती से संभाले रखा और कहानी में सच्चाई और दिल दोनों जोड़े। ऋतिक रोशन के साथ उनकी दमदार मौजूदगी और ज़बरदस्त केमिस्ट्री ने फिल्म के इमोशनल कोर को और मजबूत किया, वहीं दीपिका ने नेशनलिज़्म, नज़ाकत और स्टार पावर का शानदार संतुलन पेश किया।
 
पद्मावत, पठान और फाइटर, इन तीनों फिल्मों के जरिए दीपिका पादुकोण ने सिर्फ़ रिपब्लिक डे पर तीन ब्लॉकबस्टर ही नहीं दिए, बल्कि तीन ऐसे आइकॉनिक किरदार भी गढ़े, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होने के बावजूद उतने ही यादगार हैं। वक्त के साथ 25 जनवरी अब सिर्फ़ एक रिलीज़ डेट नहीं रह गई है, बल्कि यह दीपिका पादुकोण के उस दौर की पहचान बन चुकी है, जहां भव्यता के साथ दम भी है और जहां हर नया किरदार उनकी विरासत को और मजबूत करता चला जाता है।
ये भी पढ़ें
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली करेंगे इंडियन सिनेमा को रिप्रेजेंट