1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Suniel Shetty turned down Rs 40 crore tobacco endorsement deal
Last Modified: शनिवार, 24 जनवरी 2026 (16:36 IST)

तंबाकू के विज्ञापन के लिए सुनील शेट्टी को ऑफर हुए थे 40 करोड़ रुपए, बोले- सब पर दाग लगा देगा...

Suniel Shetty
बॉलीवुड के कई स्टार्स तंबाकू के ब्रांड्स का विज्ञापन करते नजर आते हैं। इस वजह से उन्हें काफी आलोचना का भी सामना करना पह़ता है। हालांकि कई ऐसे एक्टर्स भी है जो मोटी रकम मिलने के बाद भी ऐसे विज्ञापनों को करने से मना कर देते हैं। 
 
वहीं अब बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने एक तंबाकू का विज्ञापन ठुकरा दिया है, जिसके लिए उन्हें करोड़ों रुपए मिल रहे थे। सुनील शेट्टी का कहना है कि वो ऐसी चीज को प्रमोट नहीं करेंगे, जिसमें उनका यकीन नहीं है। 
 
पीपिंगमून के साथ बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, मैं अपनी सेहत को लेकर आभारी हूं। मेरे शरीर ने ही मुझे फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका दिया है। अगर मैं अपने शरीर को पूजा स्थली न समझूं तो ये खुद के साथ नाइंसाफी होगी। मैं सिनेमा में रिलेवेंट रहूं या न रहूं, लेकिन फिर भी मुझे 17-18 साल के बच्चे इतना प्यार, सम्मान देते हैं। ये वाकई कमाल की बात है।
 
सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें एक तंबाकू ब्रांड का विज्ञापन ऑफर हुआ था, जिसके लिए उन्हें 40 करोड़ मिल रहे थे। उन्होंने कहा, मुझे तंबाकू का विज्ञापन करने के लिए 40 करोड़ ऑफर हुए थे। लेकिन, मैंने उन्हें कहा- तुम्हें क्या लगता है, मैं इसमें फंस जाऊंगा? मैं नहीं फंसने वाला। उस दौरान शायद पैसों की जरूरत थी, लेकिन नहीं। मैं उन चीजों को प्रमोट नहीं करूंगा, जिन पर मेरा यकीन नहीं है। ये सिर्फ मेरे ऊपर नहीं, मेरे बच्चों अहान, अथिया, राहुल सब पर दाग लगा देगा। इसके बाद से मुझे अब तक ऐसा विज्ञापन ऑफर ही नहीं किया।
 
बता दें कि सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे पान मसाला के एड करते नजर आते हैं। अमिताभ बच्चन जैसे महानायक भी पान मसाला के एड में काम कर चुके हैं। हालांकि आलोचना होने के बाद उन्हें इससे किनारा कर लिया। 
 
ये भी पढ़ें
डर नहीं दहशत हूं, 2026 के आखिरी में धमाका करने जा रहे शाहरुख खान, 'किंग' की रिलीज डेट हुई अनाउंस