शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. balika vadhu actress neha marda turns entrepreneur enter shark tank season 5 with her product
Last Modified: शनिवार, 24 जनवरी 2026 (15:04 IST)

अदाकारी छोड़ बिजनेसवुमन बनीं 'बालिका वधु' की एक्ट्रेस, शॉर्क टैंक इंडिया में लेकर पहुंचीं अपना प्रोडक्ट, कीमत पर उठे सवाल

Neha Marda becomes a businesswoman
टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में गहना का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली नेहा मर्दा अब एक बिजनेसवुमन बन गई हैं। उन्होंने 2023 में बेटी के जन्म के बाद से छोटे पर्दे से दूरी बना ली थी। अब नेहा मर्दा 'शार्क टैंक इंडिया' सीजन 5 में नजर आने वाली हैं।
 
नेहा मर्दा ने हाल ही में बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। वह शो में अपने पर्सनल केयर ब्रांड को पेश करेंगी। हाल ही में इस शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें नेहा अपनी प्रेग्नेंसी के बाद शरीर की बदबू के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं इसकी वजह से उनका सेल्फ-बिलीफ एकदम टूट गया था।
 
'शॉर्क टैंक इंडिया' में नेहा मर्दा ने अपने पर्सनल केयर ब्रांड फिटकू को पिच किया, जो एक एल्यूम-इन्फ्यूज्ड अंडरआर्म रोल-ऑन है। अपनी पिच के दौरान नेहा ने कहा, प्रेग्नेंसी के बाद मुझे अपने बॉडी ऑडर को लेकर थोड़ी असहजता महसूस होने लगी। एक एक्ट्रेस होने के नाते उस दिन मेरा कॉन्फिडेंस हिल गया। कुछ भी काम नहीं कर रहा था इसे सॉल्व करने के लिए। जो एक पर्सनल प्रॉब्लम से शुरू हुई, वो जल्द ही एक बिजनेस आइडिया में बदल गया।
 

शार्क्स ने नेहा से किए तीखे सवाल

शार्क्स अमित जैन, नमिता थापर, अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता ने नेहा मर्दा के प्रोडक्ट का बारीकी से एनालिसिस किया। उन्होंने एक्ट्रेस से उसकी कीमत के साथ प्रोडक्ट के दावों के बारे में सवाल पूछे। अनुपम मित्तल ने रोल-ऑन की खुशबू के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा, 'इस सुंगत का मतलब क्या है? क्या यह सिर्फ एक दिखावा है?'
 

नमिता थापर ने ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल

नमिता थापर ने प्रोडक्ट की ऊंची कीमत पर नेहा से पूछा, 200 रुपए में डियो मिलते हैं, 100 रुपए में भी मिलते हैं, और आपका रोल-ऑन 999 रुपए का है। क्या यह भारत जैसे देश में रिलेट कर पाएगा?
ये भी पढ़ें
जब अंगूरी भाभी के घर प्रसाद और गिफ्ट लेकर पहुंच गया फैन, शुभांगी अत्रे ने बताया डरावना अनुभव