डर नहीं दहशत हूं, 2026 के आखिरी में धमाका करने जा रहे शाहरुख खान, 'किंग' की रिलीज डेट हुई अनाउंस
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। शाहरुख काफी समय से अपनी अपकमिंग मूवी 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। फैस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब शाहरुख खान ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए 'किंग' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर 'किंग' की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट टीजर शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख खान के किरदार की झलक भी दषखने को मिल रही है। टीजर का बैकग्राउंड काफी इंटेंस और डायनेमिक्स है।
45 सेकंड के टीजर की शुरुआत में शाहरुक खान बर्फीली वादियों के बीच कैमरे के सामने पीठ करके खड़े नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ खून से सनी दिख रही हैं। इसके बाद कांच की छत को तोड़ते हुए शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री देखने को मिलती हैं।
वहीं बैकग्राउंड में शाहरुख आवाज में दमदार डायलॉग सुनने को मिलता है। वह कहते हैं, 'डर नहीं दहशत हूं।' इस टीजर को शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, 'किंग 24-12-2026 को सिनेमाघरों में दहाड़ने के लिए तैयार है।'
'किंग' की रिलीज डेट आउट होने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार नजर आने वाले है। 'किंग' से सुहाना की थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।