इमरान खान ने ठुकरा दिया था 'चेन्नई एक्सप्रेस' का ऑफर, सालों बाद बताई वजह
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। वह हाल ही में आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म 'हैप्पी पटेल' में कैमियो करते नजर आए। इमरान खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर भी ठुकराए।
हाल ही में इमरान खान ने अपने करियर के एक अनसुने किस्सों के बारे में बताया है। इमरान को एक समय सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए अप्रोच किया गया था। रोहित शेट्टी और इमरान के बीच लंबी बातचीत भी हुई। लेकिन बाद में इमरान ने इस फिल्म को ठुकरा दिया।
एक न्यूज एजेंसी संग बात करते हुए इमरान खान ने कहा, कई बार ऐसा हुआ है कि कई फिल्में बन ही नहीं पाईं। मेहरा के साथ भी ऐसा ही हुआ था, दिल्ली 6 उस समय तक मैंने कोई फिल्म नहीं बनाई थी, मैंने मुख्य भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन उस समय वे एक नए, अनुभवहीन और अप्रशिक्षित व्यक्ति पर पैसा लगाना नहीं चाहते थे।
उन्होंने कहा, मेरा जन्म अमेरिका में हुआ था और मैं दो दुनियाओं के बीच पला-बढ़ा। इसलिए, मैं उन चीजों से जुड़ाव महसूस करता था। इसलिए, मेरी सहज प्रवृत्ति पहले से ही और बाद में भी यही थी, 'काश मैं उस फिल्म का हिस्सा होता', मैं उस फिल्म में काम करना चाहता था।
चेन्नई एक्सप्रेस को कहा ना
इमरान खान ने बताया फिल्म को लेकर मेरी और रोहित के बीच कई राउंड की बातचीत हुई थी। हालांकि बातचीत के बाद दोनों को ही यह अहसास हुआ कि उनके सोचने का तरीका और क्रिएटिव विजन एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहा है। रोहित का नरेशन बढ़िया था और फिल्म भी वैसे ही बनी है। लेकिन मैं खुद को इस मूवी से लिए सही नहीं मानता था। शाहरुख खान ही उसके लिए बेस्ट ऑप्शन थे। मुझे नहीं लगता उनके अच्छा कोई कर सकता था।
बता दें कि इमरान खान ने साल 2008 में 'जाने तू...या जाने ना' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने आई हेट लव स्टोरीज़, ब्रेक के बाद, मेरे ब्रदर की दुल्हन, एक मैं और एक तू जैसी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों और दिल्ली बेली जैसी एक्शन-कॉमेडी फिल्मों में काम किया।