1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. What is the truth behind Sadhvi Prem Baisa's death
Last Updated : शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (13:45 IST)

वायरल वीडियो, इंजेक्शन और मौत के बाद सुसाइड नोट, क्‍या है साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का सच?

Sadhvi Prem Baisa What is the truth behind Sadhvi Prem Baisa's death
Jodhpur Sadhvi Mysterious Death: राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की 29 जनवरी को हुई संदिग्ध मौत की मिस्‍ट्री लगातार उलझती जा रही है। अब साध्वी के पिता और गुरु वीरमनाथ के बयान, इंस्टाग्राम पोस्ट, और भक्तों के आरोपों ने इस केस में कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना में इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट, इंजेक्‍शन का इस्‍तेमाल और पिछले दिनों वायरल हुए साध्‍वी के वीडियो ने इस मौत को संदिग्‍ध बना दिया है।

इंजेक्शन लगा और 30 सेकंड में साध्‍वी...
परिजनों के मुताबिक इंजेक्शन लगने के महज 30 सेकंड बाद ही साध्वी प्रेम बाईसा की हालत बिगड़ने लगी। सांस लेने में दिक्कत, बेचैनी और कमजोरी। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। घबराए परिजन तुरंत उन्हें जोधपुर के प्रेक्षा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सवाल उठे कि क्या इंजेक्शन से एलर्जिक रिएक्शन हुआ? क्या बिना जरूरी जांच के दवा दी गई। मेडिकल लापरवाही हुई है या कोई साजिश है?
क्‍यों हुआ इंस्टाग्राम पोस्ट पर विवाद : बता दें कि साध्‍वी की मौत के बाद उनके इंस्‍टा अकाउंट से हुई पोस्‍ट से कई सवाल उठ गए हैं। हालांकि अब साध्वी के पिता वीरमनाथ ने स्वीकार किया कि इंस्टाग्राम पर किया गया कथित 'अंतिम पोस्ट' उनके ही कहने पर डाला गया, और भक्तों के आग्रह पर साझा किया गया था। यह वही पोस्ट है जो साध्वी की मौत के लगभग चार घंटे बाद इंस्टाग्राम पर पोस्‍ट हुआ और एक अंतिम संदेश या सुसाइड नोट जैसा प्रतीत हो रहा था। यही बात भक्तों और पुलिस, दोनों के संदेह का बड़ा कारण बनी है।

पिता के बारे क्‍या हैं भक्तों के आरोप : साध्वी की श्रद्धालु मंडली में शामिल भक्तों का आरोप है कि साध्वी का शव निजी अस्पताल से आश्रम लाकर गाड़ी में ही रखा गया, जबकि सामान्यतः अंतिम संस्कार से पहले बर्फ और अन्य व्यवस्थाएं की जाती हैं। पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाना चाहती थी, तो पिता और समर्थकों ने विरोध किया। आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़ दिए गए। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद पिता ने दावा किया कि उनका मोबाइल कोई ले गया, जिससे भक्तों का शक और गहरा गया।
साध्‍वी का वीडियो हुआ था वायरल : बता दें कि साध्वी प्रेम बाईसा का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जाने लगे। उस वीडियो की तस्वीरों के बारे में बात करें तो ये वीडियो जोधपुर के उसी कुटीर आश्रम का बताया जाता है, जहां साध्वी प्रेम बाईसा रहा करती थी। वीडियो 8 जनवरी 2021 की रात 10 बज कर 22 मिनट का बताया जा रहा है।

क्‍या है वीडियो में : वीडियो में साध्वी एक कमरे में बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं, जबकि कमरे में आती-जाती एक महिला उनसे बातचीत कर रही है। इसी बीच भगवा वस्त्र पहने, सिर पर पगड़ी लगाए एक शख़्स सीधे साध्वी के कमरे में पहुंचता है और साध्वी के गालों को छू कर उन्हें पुचकारने लगता है। इसके बाद साध्वी बिस्तर से उठती है और उस आदमी के गले लग जाती हैं। वो शख्स भी साध्वी को आलिंगन करते हुए थोड़ी देर के लिए उन्हें गोद में उठा लेता है।

कौन हैं वीडियो में : बस, इसी वीडियो के बहाने सोशल मीडिया पर लोग साध्वी और उनके साथ नजर आ रहे शख्स के बारे में तमाम बातें कर रहे हैं। असल में वीडियो में नजर आ रहा ये शख्स कोई और नहीं बल्कि साध्वी का गुरु वीरमनाथ है, जिसे साध्वी अपना पिता पिता मानती हैं। लेकिन पिता के साथ साध्वी की इन निजी तस्वीरों ने साध्वी और उनके गुरु के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए थे।

कैसे हुई साध्‍वी की मौत : स्‍थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक साध्वी प्रेम बाईसा को कुछ दिनों से सर्दी, खांसी और बुखार था। पिता के अनुसार आश्रम में एक कंपाउंडर को इंजेक्शन लगाने बुलाया गया था। इंजेक्शन लगाने के 5 मिनट के भीतर साध्वी की मौत हो गई। पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लेकर इंजेक्शन का खोल, उपयोग की गई दवाइयां, अन्य मेडिकल सामग्री कब्जे में ले ली हैं और उससे पूछताछ के बाद फिलहाल उसे छोड़ दिया गया है।

मौत के बाद कैसे हुआ इंस्टाग्राम पोस्ट : साध्वी का इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें सनातन धर्म, अग्नि परीक्षा और अंतिम सांस तक न्याय की बात लिखी गई थी, यह एक रहस्य बन गया है। यह पोस्‍ट उनकी मौत के 4 घंटे बाद पोस्ट हुआ। पिता ने माना कि यह पोस्ट उन्होंने डलवाया। ऐसे में भक्तों का सवाल है कि क्या साध्वी ने सच में यह संदेश पहले लिखा था? पुलिस अब पोस्ट के समय, डिवाइस और वास्तविक लेखक की डिजिटल फॉरेंसिक जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर जांच टीम कंपाउंडर की भूमिका, इंजेक्शन की प्रकृति, पिता के बयान, आश्रम के सीसीटीवी, इंस्टाग्राम पोस्ट की टाइमिंग जैसे सभी पहलुओं को खंगाल रही है।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
UN महासचिव एंतोनियो ने पेश की अंतिम वर्ष की प्राथमिकताएं, बोले- विश्वभर में तनावों के खतरनाक दुष्परिणाम सामने आ रहे, अराजकता के बजाय शांति को चुनें