1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Karnataka DGP K. Ramchandra Rao Suspended After Objectionable Video Goes Viral
Last Updated :बेंगलुरु , मंगलवार, 20 जनवरी 2026 (09:07 IST)

वायरल हुआ कर्नाटक के डीजीपी का अश्लील वीडियो, हुए सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

Karnataka Sex Scandal: Viral Video of DGP K. Ramchandra Rao Triggers Suspension
karnataka dgp ramchandra rao viral video : कर्नाटक में नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) में पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत के. रामचंद्र राव का एक वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। के रामचंद्र राव  हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उन्हें सस्पेंड कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वीडियो पर क्यों मचा बवाल

जेल में बंद अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता और कर्नाटक के डीजीपी के. रामचंद्र राव का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह डीजीपी की वर्दी में नजर आ रहे हैं। वह दफ्तर के अंदर अलग-अलग महिलाओं के साथ गंदी हरकत कर रहे हैं। एक वीडियो में वह महिला को लिप लॉक किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य महिला का कुर्ता उठाकर उसके साथ गंदी हरकत करते नजर आ रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि ये वीडियो एक साल से भी पहले, रान्या राव की सोने की तस्करी मामले में गिरफ्तारी से पहले रिकॉर्ड किए गए थे।

 

क्या बोले के रामचंद्र राव
इन कथित वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, डीजीपी के. रामचंद्र राव ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये वीडियो छेड़छाड़ करके बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। मैं इस मामले पर अपने वकील से चर्चा करूंगा और इस संबंध में निर्णय लूंगा।

क्या बोले सिद्धारमैया

मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने वायरल वीडियो पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी कानून से ऊपर नहीं है और जरूरत पड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सेक्स स्कैंडल में फंसे के रामचंद्र राव ने सफाई देते हुए कहा है कि वीडियो फेक हैं और वह इसे लीक करने वाले के खिलाफ एक्शन लेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
मॉल के बेसमेंट में डूबकर इंजीनियर की मौत पर CM योगी सख्त, नोएडा अथॉरिटी के CEO हटाए गए, SIT का गठन