1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. what is penguine trend and whats the scientific reason behind him going alone to mountains
Last Updated : शनिवार, 24 जनवरी 2026 (17:41 IST)

Nihilist Penguin: झुंड छोड़कर क्यों चला वह मौत की ओर? 19 साल पुराना वीडियो क्यों है हर किसी की Feed में! जानें सभी कुछ

penguine trend hindi news
(Image: Instagram/@flagster.in)


Penguin's Death March : 2026 में सोशल मीडिया पर एक छोटा-सा वीडियो अचानक हर जगह दिखने लगा। 99.9 पर्सेंट चांस है कि यह वीडियो आपकी फीड में भी जरूर आया होगा! यह वीडियो है एक Penguin का,  वीडियो में एक पेंग्विन अपने झुंड से अलग होकर, समुद्र की बजाय दूर बर्फीले पहाड़ों की ओर चलता नजर आता है। इंटरनेट यूज़र्स ने इसे नाम दिया “Nihilist Penguin”। इसके बाद यह वीडियो मीम्स, कैप्शन और इमोशनल पोस्ट्स में बदल गया। आखिर क्या है इस वीडियो की असली कहानी और आखिर क्यों वह पेंग्विन अपने झुंड को छोड़ कर, समुद्र से उलटी दिशा की और गया जहां उसका सरवाइव कर पाना ना के बराबर है, आइए जानें गहराई से। 
वीडियो की असली कहानी क्या है
 
यह वीडियो भले ही 2026 में वायरल हो रहा हो लेकिन यह वीडियो किसी हाल की घटना का नहीं है। यह साल 2007 में बनी जर्मन फ़िल्ममेकर वर्नर हर्ज़ोग  की डॉक्यूमेंट्री Encounters at the End of the World का हिस्सा है। (Werner Herzog’s 2007 documentary Encounters at the End of the World) इसमें एक Adélie पेंग्विन अचानक अपने झुंड और समुद्र की दिशा छोड़कर, लगभग 70 किलोमीटर अंदर, बर्फीले पहाड़ों की तरफ चल पड़ता है।
 
इस दिशा में जाना पेंग्विन के लिए बेहद ख़तरनाक माना जाता है, क्योंकि वहां न खाना है और न ही वापसी का रास्ता।

सोशल मीडिया इससे इतना जुड़ क्यों गया?
 
वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसमें अपने मतलब ढूंढने शुरू कर दिए। किसी ने इसे अकेलेपन से जोड़ा, तो किसी ने जिंदगी की थकान से। कई यूजर्स ने इसे “सब कुछ छोड़कर निकल जाने” की फीलिंग बताया तो किसी ने इसे Solitude से कनेक्ट किया।

  • Breaking free from monotony
  • Escaping the daily grind
  • Leaving the predictable behind
  • Abandoning habitual life
  • Choosing an unconventional path
     
इस पर कुछ इस तरह के कैप्शंस आने लगे :
 
“जब सब कुछ भारी लगने लगे”
“He knows something we don’t”
“Me walking away from everything”


ऐसे कैप्शन इस वीडियो के साथ तेजी से वायरल हुए। आज के दौर में, जहां लोग लगातार दबाव और थकान महसूस कर रहे हैं, यह शांत और अकेला चलना बहुतों को अपना सा लगा। कुछ लोगों ने इसे भेड़ चाल न चलते हुए, अपने मन की सुनने से भी कनेक्ट किया। किसी ने कहा कि बाकियों ने सिर्फ सरवाइव किया, उसने सही तरह से ''जिया'
 
 
आखिर क्यों किया उसने ऐसा? आइए जानते हैं Scientists इस व्यवहार को कैसे समझते हैं : 
 
Scientists का कहना है कि इस वीडियो को Emotional Angle से देखना स्वाभाविक है, लेकिन इसका मतलब वैसा नहीं है जैसा सोशल मीडिया समझ रहा है। पेंग्विन का इस तरह भटकना बहुत आम नहीं है, लेकिन कभी-कभी ऐसा हो सकता है। इसके पीछे दिशा भ्रम, बीमारी, चोट या ज्यादा तनाव जैसे कारण हो सकते हैं। जानवर भी कभी-कभी गलत रास्ता चुन लेते हैं। विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि जानवरों के व्यवहार को इंसानी सोच से जोड़ना सही नहीं होता।
 
फिर भी यह वीडियो लोगों को क्यों छू रहा है
 
इस वीडियो में कोई शोर नहीं है। पेंग्विन न भाग रहा है, न घबराया हुआ दिखता है। वह बस चुपचाप, बिना पीछे देखे, चलता चला जा रहा है। यही खामोशी लोगों को रुककर सोचने पर मजबूर करती है। जब कहीं कोई साफ जवाब नहीं होता, तो इंसान उसमें अपने सवाल ढूंढने लगता है। शायद यही वजह है कि यह वीडियो सिर्फ देखा नहीं गया, बल्कि महसूस किया गया। कई लोगों ने इसे उस पल से जोड़ा, जब ज़िंदगी में रास्ते धुंधले हो जाते हैं और जवाब बाहर नहीं मिलते। तब खुद को थोड़ा अलग कर लेना, थोड़ी दूरी बना लेना, शायद अपने भीतर के जवाब ढूंढने का एक तरीका बन जाता है।