शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. call about a bomb in the flight coming from Moscow to Delhi
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (08:25 IST)

बड़ी खबर, मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप

बड़ी खबर, मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप - call about a bomb in the flight coming from Moscow to Delhi
नई दिल्ली। मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाईअड्डे (IGI) पर विमान से यात्रियों को उतार दिया गया हैै यात्रियों की जांच की जा रही है।

विमान में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे। विमान के हवाईअड्डे पर लैंड होते ही यात्रियों को उतारा गया और जांच शुरू कर दी गई। 
 
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम होने की फोन पर सूचना मिली थी। विमान करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड हुआ। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को उतार दिया गया। फ्लाइट की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
Weather Update: उत्तर प्रदेश के 21 जिले बाढ़ की चपेट में, नदियां खतरे के निशान से ऊपर