चीनी घुसपैठ पर घमासान, कांग्रेस ने पूछा कब होगी संसद में चर्चा, भाजपा के निशाने पर राहुल
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में LAC पर 9 दिसंबर को हुई भारत चीनी सैनिकों के बीच झड़प का मामला भले ही सैन्य स्तर पर सुलझ गया है लेकिन देश में इस पर राजनीतिक जंग तेज होती नजर आ रही है। विपक्ष इस मामले पर संसद में चर्चा की मांग कर रहा है तो सत्ता पक्षा का दावा है कि सीमा पूरी तरह सुरक्षित है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सेना और देश की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को इस बात पर हैरानी जताई कि चीन देश के भीतर घुस आया है। सीमा पर रणनीतिक महत्व के क्षेत्रों में निर्माण कार्य कर रहा है लेकिन सरकार इस बारे में चर्चा कराने को तैयार नहीं है।
खड़गे ने कहा कि पूर्वोत्तर की सीमा पर रणनीतिक महत्व के इलाकों में चीन जिस तरह से अपनी गतिविधियां चला रहा है वह देश की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है और सरकार को इस बारे में देश के साथ विचार विमर्श करना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया, 'जम्फेरि रिज' तक चीन का ढांचागत निर्माण का कार्य भारत के रणनीतिक 'सिलीगुड़ी कॉरिडोर' को खतरे में डाल रहा है - पूर्वोत्तर राज्यों का प्रवेश द्वार। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत चिंता का विषय है। नरेंद्र मोदी जी, देश में कब होगी चीन पर चर्चा।
इस बीच कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने चीन और सेना पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं।Chinese build-up in Doklam upto “Jampheri Ridge” is threatening Indias strategic “Siliguri Corridor” — the gateway to Northeastern States!
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 17, 2022
This is of utmost concern for our National Security ! @narendramodi ji,
When will the nation have . . .
“CHINA PE CHARCHA” ? pic.twitter.com/eL8JHTftUZ
रीजीजू ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं। वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या हैं, बल्कि देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण भी बन गए हैं। अरुणाचल प्रदेश से सांसद रीजीजू ने कहा कि लोगों को भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है।
इससे पहले फिक्की सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि गलवान और तवांग में भारतीय सेना ने जो साहस दिखाया था वो सराहनीय है। इसके लिए उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है।Rahul Gandhi is not only insulting Indian Army but damaging nation's image. He is not only a problem for the Congress Party but he has also become a huge embarrassment the country.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) December 17, 2022
We are proud of our Armed Forces. pic.twitter.com/F6i8IScVHo
राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है और अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है।
