1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BBC launches essential new Podcasts in India

बीबीसी ने भारतीय दर्शकों के लिए शुरू किए नए पॉडकास्ट

BBC
बीबीसी ने भारत में हिन्दी और अंग्रेजी में कई नए पॉडकास्ट और विशेष डिजिटल कार्यक्रम शुरू किए हैं जो दर्शकों को कोविड-19 पर आवश्यक जानकारी देंगे। ये पॉडकास्ट और विशेष कार्यक्रम पूरे भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।


बीबीसी की भारतीय भाषाओं की प्रमुख रूपा झा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में विश्वसनीय और तथ्यात्मक खबरों की बड़ी मांग है, इसलिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि संदर्भ और स्पष्टीकरण के साथ सटीक जानकारी हमारे दर्शकों तक पहुंचे।

सही जानकारी, तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ बीबीसी और भागीदार प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित ये नए पॉडकास्ट दर्शकों के प्रति बीबीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

दुनिया जहान : यह बीबीसी हिन्दी का साप्ताहिक पॉडकास्ट है, जो मुख्य खबरों के साथ दुनियाभर में चल रहे घटनाक्रमों का विश्लेषण के साथ ही सही जानकारी दर्शकों तक पहुंचाता है।

इसमें ट्रेडिंग खबरों के साथ हर खबर का फैक्ट चेक और उनका पर्दाफाश करती कहानियां भी प्रसारित की जाती हैं। इस पॉडकास्ट को बीबीसी हिन्दी के अलावा एप्पल पॉडकास्ट, गाना, जियो सावन, सारेगामा कारवां प्लेटफार्मों पर स्ट्रीम या डाउनलोड करने किया जा सकता है।
अगला लेख
Weather Updates : दिल्ली में धूलभरी आंधी चली, उत्तरी दिल्ली में भारी बारिश से पारा लुढ़का