1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Bank
Written By
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 10 मार्च 2017 (15:48 IST)

जरूरी लेन-देन आज ही निपटा लें, 3 दिन बैंक रहेंगे बंद

Bank
मुंबई। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने ग्राहकों से कहा है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कामकाज शुक्रवार को ही निपटा लें, क्योंकि शनिवार से बैंकों में 3 दिन का अवकाश रहेगा।

देश के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है। इसी तरह 12 मार्च को रविवार व 13 मार्च को होली का अवकाश है।
 
आईबीए ने एक बयान में कहा है कि एसोसिएशन की सभी बैंक ग्राहकों से अपील है कि वे जरूरी बैंकिंग कामकाज 10 मार्च को निपटा लें। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सैन्य अदालतों में सुनवाई को वैध बना सकती है पाकिस्तानी संसद