1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ban on international passenger flights extended

DGCA का बड़ा फैसला, अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध बढ़ाया

DGCA
कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के चलते डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने भारत से आने-जाने वाली निर्धारित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है। अब यह प्रतिबंध 30 नवंबर 2021 तक रहेगा।

खबरों के अनुसार, DGCA ने आज एक सर्कुलर जारी कहा कि भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध 30 नवंबर 2021 तक बढ़ा दिया है। जो 31 अक्टूबर को समाप्त होने वाली थी।

DGCA द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जरूरत महसूस किए जाने पर कुछ अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर संबंधित अथॉरिटी की मंजूरी लेकर उड़ानों को संचालित किया जा सकता है।

आदेश में कहा गया है कि यह पाबंदी अंतरराष्ट्रीय कार्गो परिवहन व डीजीसीए द्वारा स्वीकृति प्राप्त विशेष फ्लाइट्स पर लागू नहीं होगी। चुनिंदा रूटों पर सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जा सकेगा।
अगला लेख
Covid Roundup: केरल में Corona के 7000 से ज्यादा केस, आंध्र प्रदेश में 481