सम्बंधित जानकारी
- क्या होता है ग्रे डिवोर्स जिसके जरिए ए आर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो हुए अलग, कैसे है ये आम तलाक से अलग?
- मुंबई में शख्स पर लगा खाने के बदले जय श्री राम का नारा लगवाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
- 20 साल के लड़के ने सलमान, जीशान सिद्दीकी को दी धमकी, बाल संत अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई से धमकी
- मुंबई में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 18 अक्टूबर से शुरू होगी, जानें कीमत
- Mumbai में भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली जान, बचाने के लिए ऊपर लेटी मां, हाथ जोड़ते रहे पिता, ओवरटेकिंग का था विवाद
बॉयफ्रेंड बोला चिकन छोड़ दो, Air India की पायलट गर्लफ्रेंड ने लगा ली फांसी, ऐसे प्रताड़ित करता था प्रेमी
दिल्ली में दोस्ती, मायानगरी में प्रेम और आखिर में अंजाम हुई एक भयानक आत्महत्या। आत्महत्या वो भी एयर इंडिया की एक होनहार पायलट की। बता दें कि मुंबई एक 25 वर्षीय फीमेल पायलट सृष्टि तुली ने आत्महत्या कर के अपनी जान दे दी। जो वजह सामने आई है वो चौंकाने वाली है।
सृष्टि तुली का बॉयफ्रेंड अक्सर उस पर चिकन और नॉनवेज छोड़ने के लिए प्रेशर डालता था। जिससे तंग आकर सृष्टि तुली ने डेटा केबल से फांसी लगाकर जिंदगी खत्म कर ली। वो मुंबई में अपने किराए के फ्लैट रहती थी। बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को मामले में प्राथमिक तौर पर गिरफ्तार किया गया है। आदित्य पर सृष्टि को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं और कुछ दिनों से एक साथ मुंबई में रह रहे थे। मृतक पायलट का नाम सृष्टि तुली है। वह मुंबई के मरोल इलाके में कनकिया रेन फॉरेस्ट बिल्डिंग में रहती थी।
12 दिन तक वॉट्सऐप पर ब्लॉक: बता दें कि वे दो साल से रिश्ते में थे। इस बार जब आदित्य ने सृष्टि को 12 दिन तक वॉट्सऐप पर ब्लॉक रखा तो उसने 13वें दिन आदित्य को फोन किया और कहा कि अब वह जान देने जा रही है। इस बार नॉनवेज छोड़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद की हद यह थी कि हर छोटी-छोटी बातों पर दोनों के बीच बड़ा विवाद हो जाता था। एक बार शॉपिंग के दौरान विवाद हो गया। इसी बीच उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ तो आदित्य सृष्टि को बीच रास्ते में ही छोड़कर चला गया। सृष्टि फिर अपनी फ्रेंड की मदद से घर पहुंची। आदित्य के इस बर्ताव से सृष्टि बहुत आहत थी।
रिश्तेदारों ने लगाए आरोप : सृष्टि के रिश्तेदारों ने आदित्य पर संगीन आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक वो उसे अक्सर परेशान करता था और सार्वजनिक रूप से अपमानित भी करता था। रिश्तेदार ने दावा किया कि इसके अलावा, आदित्य ने उस पर खाने की आदतें बदलने का भी दबाव डाला था। सृष्टि के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर आदित्य को भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया गया।
Edited By: Navin Rangiyal