सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar latest breaking news today in Hindi 24 february 2025 live update
Last Updated : सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 (14:46 IST)

पहले ही दिन दिल्ली विधानसभा में हंगामा

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi:  सत्र के पहले ही दिन दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने किया हंगामा। दूसरी ओर, पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. अजय सोनकर ने गंगा में बैक्टीरिया होने संबंधी रिपोर्ट पर सवाल उठाया है। उन्होंने लोगों के सामने ही गंगा जल को पीकर भी बताया। जानिए पल-पल की जानकारी... 

डॉ. अजय सोनकर ने उठाए सीपीसीबी की रिपोर्ट पर सवाल : पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. अजय सोनकर ने दावा कि गंगा के जल में फिकल कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया हो ही नहीं सकता। यह बैक्टीरिया से 20 डिग्री से ऊपर तापमान में ही पनपता है। जबकि, महाकुंभ के दौरान पानी का टेंपरेचर कभी भी ऊपर नहीं गया है। डॉ. सोनकर ने गंगा जल को पीकर भी दिखाया। इस बीच, महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या बढ़कर 63 करोड़ से ज्यादा हो गई है। 


-सत्र के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी के विधायकों का हंगामा। आतिशी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में दलित विरोधी काम हुआ। हंगामे के बाद दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही स्थगित। 
-भाजपा विधायक विेजेन्द्र गुप्ता बने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने रखा विजेन्द्र के नाम का प्रस्ताव। उन्होंने कहा कि विजेन्द्र गुप्ता ने काफी संघर्ष किया है। 
ये भी पढ़ें
पोप फ्रांसिस की सेहत में सुधार, रात में ली अच्छी नींद