शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 21 february 2025 live update
Last Updated : शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (19:01 IST)

प्रयागराज महाकुंभ नगर के सेक्टर 25 में लगी आग

LIVE: प्रयागराज महाकुंभ नगर के सेक्टर 25 में लगी आग - Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 21 february 2025 live update
Latest News Today Live Updates in Hindi: दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वहीं, महाकुंभ नगर के सेक्टर-25 में आग लगने की खबर है।  मुख्यमंत्री गुप्ता और उनके छह मंत्रियों ने गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ली थी। पल पल की जानकारी... 
 

06:57 PM, 21st Feb
महाकुंभ के सेक्टर-25 में आग : प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ नगर के अरैल के सेक्टर-25 में वैदिक टेंट सिटी फायर स्टेशन के अंतर्गत गंगा संकुल में आग लग गई जिस पर दमकल विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर-25 में वैदिक टेंट सिटी फायर स्टेशन के अंतर्गत गंगा संकुल के शिविर में शुक्रवार को शाम करीब चार बजे आग लग गई, जिसमें दो टेंट जल गए। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

03:49 PM, 21st Feb
राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीर साझा की और कहा, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।'
 

03:43 PM, 21st Feb
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को अपना वह आदेश वापस ले लिया जिसमें पुलिस को ‘गैंगस्टर’ अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ जांच 10 दिन के भीतर पूरी करने को कहा गया था। न्यायालय ने इसके बजाय पुलिस से यह जानना चाहा कि क्या विधायक के खिलाफ कोई जांच लंबित है।
 
दिवंगत ‘गैंगस्टर’ मुख्तार अंसारी के बेटे अंसारी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि जांच पूरी हो गई है और ‘उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम’ के तहत मामले में आरोप पत्र दायर किया गया है। इसके बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने मामले में अगली सुनवाई के लिए छह मार्च की तारीख तय की।
 

03:08 PM, 21st Feb
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने धनखड़ के आधिकारिक आवास पर हुई इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। 

12:10 PM, 21st Feb
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगी दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, मुलाकात के लिए मांगा समय। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्‍डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मांगा मिलने का समय। 

11:55 AM, 21st Feb
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज मामले की जांच 10 दिनों के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह मामले की जांच पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर विचार करेगा।

10:49 AM, 21st Feb
सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्‍टी। तबियत बिगड़ने पर गुरुवार रात अस्पताल में कराया गया था भर्ती। 

10:31 AM, 21st Feb
दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सभी मंत्री शुक्रवार को (लोक निर्माण विभाग) पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में सड़कों और जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
 

07:36 AM, 21st Feb
-कांग्रेस नेता सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, उनके स्वास्थ्य में सुधार दिखाई दे रहा है। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। 
-काश पटेल औपचारिक रूप से एफबीआई के नए निदेशक बन गए हैं। अमेरिकी सीनेट ने काश पटेल को नए निदेशक के रूप में मंजूरी दी। 
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 71 साल बाद दिल्ली में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन का उद्देश्य मराठी साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता और भूमिका को सामने लाना है।

07:35 AM, 21st Feb
अंतिम सप्ताह भी महाकुंभ में भारी भीड़ : प्रयागराज महाकुंभ का आज 40वां दिन, श्रद्धालुओं का संगम स्नान जारी, अब तक 58 करोड़ से ज्यादा ने किया गंगा और संगम पर स्नान। 6 दिन बाद महाशिवरात्रि स्नान के साथ समाप्त हो जाएगा महाकुंभ। रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के अंतिम सप्ताह के दौरान तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या की संभावना के मद्देनजर विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए हैं। ये होल्डिंग एरिया प्लेटफॉर्म के बाहर स्थापित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को नियंत्रित करने और भीड़भाड़ को रोकने में मदद मिलेगी।
 
ये भी पढ़ें
बांझपन परीक्षण में फेल हुए 9 इंजेक्‍शन, इनमें से 4 इंदौर के, अब कर्नाटक में नहीं बिक सकेंगे