1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 more accused arrested in Baba Siddiqui murder case

पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्या के मामले में 5 और गिरफ्तार

5 more accused arrested in Baba Siddiqui murder case
Baba Siddiqui Case : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में शुक्रवार को 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया जिससे इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 9 हो गई। गिरफ्तार किए गए लोग लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के भी संपर्क में थे, जिस पर सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
 
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विशेष सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने पनवेल और पड़ोसी रायगढ़ जिले के कर्जत में छापे मारे और अपराध से संबंधित साजिश तथा इसे अंजाम देने के लिए इन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के भी संपर्क में थे, जिस पर सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। उन्होंने कहा, इस मामले में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विस्तृत जांच जारी है।
 
सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के निकट गोली मार दी गई थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कांग्रेस से राकांपा में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी की कुछ समय बाद निकटवर्ती लीलावती अस्पताल में मौत हो गई थी।
पहले गिरफ्तार किए गए चार लोगों में दो शूटर भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस और राहगीरों ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Haryana : CM सैनी ने पूरा किया वादा, अस्पतालों में फ्री मिलेगी यह सुविधा