सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी को सजा पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा में जमकर वार-पलटवार
- नड्डा बोले, राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और उनकी समझ बहुत छोटी
- तो 2024 का चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे राहुल गांधी... किस हालत में बचेगी संसद सदस्यता, क्या बोले एक्सपर्ट्स
- राहुल गांधी को सजा पर कांग्रेस का ऐलान, विजय चौक तक निकालेंगे मार्च
- हिमंत बिस्वा सरमा मामले को ठीक से नहीं संभाल पाए राहुल गांधी, आजाद ने किए बड़े खुलासे
संसद से विजय चौक तक कांग्रेस का मार्च (live updates)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जांच एजेंसियों के दुरोपयोग का मामला, राहुल गांधी को सजा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी समेत इन खबरों पर शुक्रवार, 24 मार्च को रहेगी सबकी नजर, पल पल की जानकारी...
-संसद से विजय चौक तक कांग्रेस का मार्च।
-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- OBC को लेकर भाजपा नेताओं का बयान शर्मनाक।
-सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जांच एजेंसियों के दुरोपयोग का मामला, 14 विपक्षी दलों ने दायर की याचिका, 5 अप्रैल को होगी सुनवाई।राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री @kharge के साथ विपक्ष के सांसदों का 'मोदी-शाही' के खिलाफ पार्लियामेंट हाउस से विजय चौक तक मार्च।
— Congress (@INCIndia) March 24, 2023
इस तानाशाही के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। PM मोदी को अडानी महाघोटाले पर जवाब देना ही होगा। pic.twitter.com/plFRhCIaMn
-दिल्ली पुलिस ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध-प्रदर्शन के संबंध में मामला दर्ज किया।
-लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध-प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
-राहुल गांधी को सजा पर विपक्ष का मार्च, संसद भवन से विजय चौक तक विपक्षी दलों का मार्च।
-मोदी सरनेम पर मानहानी मामले में राहुल गांधी को हुई है 2 साल की सजा।
-संसद में फिर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित। नहीं चली राज्यसभा।
-दिल्ली विधानसभा में आज होगी बजट पर चर्चा।
--प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर जायेंगे और 1784 करोड़ रूपए की योजनाओं की सौगात देंगे।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचेंगे जहां हवाई अड्डे पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे।
-पीएम तकरीबन 5 घंटे काशी में रहेंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में करेंगे 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' पर आधारित 3 दिवसीय कांफ्रेंस का शुभारंभ।
