सम्बंधित जानकारी
- भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल का दावा, बाबरी मस्जिद विध्वंस में शिवसेना कार्यकर्ता शामिल नहीं थे
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- आप एक ट्रोल हैं, मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं
- ममता और पवार को बड़ा झटका, TMC, NCP और CPI अब राष्ट्रीय पार्टियां नहीं, AAP को मिली बड़ी बढ़त
- सरकार चाइल्ड हेल्पलाइन '1098' के लिए मानक संचालन प्रक्रिया लेकर आई
- NTCA ने जारी की रिपोर्ट, दुनिया का सबसे व्यापक वन्यजीव सर्वेक्षण है बाघ गणना 2022
राजस्थान कांग्रेस में सियासी घमासान, आज धरने पर सचिन पायलट (Live Updates)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के खिलाफ मॉकड्रिल का दूसरा दिन, राजस्थान में सचिन पायलट का धरना समेत इन खबरों पर मंगलवार, 11 अप्रैल को रहेगी सबकी नजर। पल पल की जानकारी...
-भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ शहीद स्मारक पर सचिन पायलट का अनशन।
-अतीक अहमद को प्रयागराज लाने के लिए साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस।
-भाजपा राज में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ आज धरना देंगे सचिन पायलट।
-कांग्रेस के राजस्थान मामलों के प्रभारी महासचिव सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि उन्होंने पायलट से बात की है और उनसे अपनी ही सरकार के खिलाफ जनता के बीच जाने के बजाय पार्टी के मंच पर मुद्दों को उठाने के लिए कहा है।
-रंधावा ने कहा, 'मैंने निजी तौर पर सचिन पायलट को फोन किया और उनसे इस तरह जनता के बीच जाने के बजाय पार्टी के मंचों पर ऐसे मामले उठाने को कहा है।'
-उन्होंने कहा कि ऐसी किसी कार्रवाई या अनशन का औचित्य नहीं है और सभी मामले पार्टी के मंच पर उठाए जाने चाहिए, न कि इस तरह सार्वजनिक रूप से।
ऐसा कोई भी कदम पार्टी विरोधी गतिविधि माना जाएगा।
-कोरोना को लेकर मॉकड्रिल का आज दूसरा दिन।
-बाबरी मस्जिद विध्वंस में शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता शामिल नहीं था: चंद्रकांत पाटिल
-पाकिस्तानी संसद में राष्ट्रीय, प्रांतीय विधानसभाओं के चुनाव एक ही दिन कराने का प्रस्ताव पारित
