गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नानक जयंती
  4. 10 Quotes By Guru Nanak Dev
Written By

Guru Nanak Dev Quotes: जीवन जीने का सही मार्ग दिखाएंगे नानक देव के 10 अनमोल वचन

Guru Nanak Dev Quotes: जीवन जीने का सही मार्ग दिखाएंगे नानक देव के 10 अनमोल वचन - 10 Quotes By Guru Nanak Dev
guru nanak Motivational Quotes हर वर्ष कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। जिसे गुरु पर्व या प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। यहां जानिए गुरु नानक देव जी के 10 अनमोल विचार guru nanak thoughts- 
 
1. गुरु नानक देव कहते हैं हर मनुष्य को सबसे पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए।
 
2. हर इंसान को हमेशा अच्छे और विनम्र सेवाभाव से अपना जीवन गुजारना चाहिए, क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, अत: मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए।
 
3. गुरु नानक देव स्त्री और पुरुष में कोई फर्क नहीं समझते थे, वे कहते थे कभी भी महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए।

 
4. हमेशा तनाव मुक्त रहकर हमें अपने कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए।
 
5. गुरु नानक देव जी कहते थे कि हमें हमेशा लोभ का त्याग करना चाहिए और मेहनत से अपना धन कमाकर जीवन जीना चाहिए।
 
6. हमें जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिेए।
 
7. सभी मनुष्यों को एक-दूसरे को प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। जब मन में पाप से अपवित्र हो जाए तब ईश्वर का नाम लेने रहने से वह निर्मल हो जाता है।

 
8. गुरु नानक देव जी ने 'इक ओंकार का नारा' दिया था। वे कहते थे कि सबका पिता एक है इसलिए सभी लोगों को एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए।
 
9. गुरु नानक देव जी के अनुसार भगवान एक है और वह हर जगह पर मौजूद है।
 
10. धन को कभी भी अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए, उसका स्थान हमेशा जेब में ही होना चाहिए। तभी आप लालच और अहंकार से दूर रह पाएंगे। Guru Nanak Dev Ji Hindi Quotes

ये भी पढ़ें
Chaturmas 2021 : चातुर्मास समाप्त, जानिए आगामी दो माह में शुभ विवाह की तारीखें