1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023
  4. Nagaland Assembly Election Result 2023

Nagaland Assembly Election Result 2023 : NDPP-BJP गठबंधन ने की राज्‍य में वापसी, विधानसभा चुनाव में जीतीं 37 सीटें

Nagaland Assembly Election Result 2023
कोहिमा। सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने गुरुवार को 37 सीट जीतकर 60 सदस्‍यीय नगालैंड विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। आयोग ने कहा कि नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने 25 सीट जीती हैं जबकि उसके घटक दल भारतीय जनता पार्टी ने 12 सीट जीती हैं। अब यह इस गठबंधन का दूसरा कार्यकाल होगा।

कोई भी अन्य दल इस चुनाव में दहाई का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा नेशनल पीपुल्स पार्टी ने क्रमश: सात एवं पांच सीटें जीती हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), आरपीआई (आठवले) एवं एनपीएफ ने दो-दो सीट जीती। जदयू को एक सीट मिली जबकि चार निर्दलीय प्रत्याशी भी विजयी रहे। कांग्रेस राज्य में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई। उसे 3.55 प्रतिशत वोट मिले।

एनडीपीपी और भाजपा ने वर्ष 2018 में मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। एनडीपीपी ने 40 सीट पर और भाजपा ने 20 सीट पर प्रत्याशी उतारे थे। इस चुनाव में भी उन्होंने यह फार्मूला बरकरार रखा। रियो ने एक ट्वीट कर नगालैंड विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए सदस्यों को बधाई दी और सभी से मतदाताओं से किए गए वादों को पूरा करने का आह्वान किया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
Meghalaya Assembly Election Results 2023 : 26 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी NPP, बहुमत के आंकड़े से दूर