सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में मतगणना के लिए प्रशिक्षण का पहला चरण संपन्न
- मध्यप्रदेश : चुनाव आयोग ने खुरई के पीठासीन अधिकारी को हटाया
- शिवराज का कांग्रेस पर तंज, ईवीएम से छेड़छाड़ गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं
- मप्र में मतदान अधिकारियों के वाहनों पर पथराव, 43 पर प्रकरण दर्ज
- मध्यप्रदेश : ईवीएम विवाद के बीच सनसनीखेज खुलासा, पुलिस मुख्यालय की कैंटीन में डाक मतपत्र मिलने से हड़कंप
सागर में देर से EVM पहुंचने के मामले में SDM का तबादला
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में मतदान के 48 घंटे बाद खुरई विधानसभा से रिजर्व ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा करने के मामले में नायब तहसीलदार के निलंबन के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विकास सिंह का तबादला कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान के बाद खुरई विधानसभा मे रिजर्व मशीनों को बांदरी थाने में रखवा दिया गया था। ये ईवीएम 48 घंटे बाद 30 नवंबर को दोपहर बाद चार वाहनों से सागर स्थित इंजीनियरिंग कालेज पहुंची तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया।
इसके बाद कलेक्टर आलोकसिंह ने मशीनों को कोषालय में जमा कराया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने कुछ मशीनों की जांच की। इनमें कोई डाटा नहीं पाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सागर द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी भोपाल को प्रतिवेदन भी भेजा गया, जिसके आधार पर नायब तहसीलदार राजेश मेहरा को संभागायुकत सागर मनोहर दुबे ने निलंबित कर दिया था।
इसी मामले में बुधवार को खुरई अनुविभागीय अधिकारी विकाससिंह का तबादला कर दिया गया है। अपर कलेक्टर तन्वी हुड्डा को खुरई एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मामले में खुरई के कांग्रेस उम्मीदवार अरुणोदय चौबे ने मशीनों की विषय विशेषज्ञों के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।