1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. पहाड़ों की गोद में
  4. Karnataka tourism hill stations

कर्नाटक के 5 खूबसूरत हिल स्टेशन, फरवरी में बनाएं घूमने का प्लान

om beach karnataka
भारतीय राज्य कर्नाटक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। कर्नाटक में देखने लायक सैकड़ों टूरिज्म स्पॉट है। इसके एक ओर समुद्र की लंबी तट रेखा है तो दूसरी ओर पहाड़ों की श्रृंखलाएं। यदि आप फरवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आओ जानते हैं यहां के 5 बेहतरीन पर्यटन स्थल, जहां पर जाकर आपको सुकून का अहसास होगा।
 
1. कूर्ग : कूर्ग एक हिल स्टेशन है। यह प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग है। यहां चाय के बागानों के साथ ही खूबसूरत पहाड़ियां और नदियों को देखा जा सकता है। 
 
2. चिकमगलूर हिल स्टेशन : इस हिल स्टेशन को कर्नाटक की कॉफी भूमि के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर कुछ प्राकृति झरने भी हैं जिन्हें देखना सुकून भरा है। जैसे हेब्बे फॉल्स, कल्लाथिगिरी फॉल्स, हनुमना गुंडी फॉल्स को जरूर देखें। 
 
3.बीआर हिल्स कर्नाटक: बीआर हिल्स कर्नाटक के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र की ओर समुद्र तल से 5900 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। कावेरी और कपिला नदियां इन पहाड़ियों से होकर बहती हैं।
 
4. नंदी हिल्स : कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक नंदी हिल्स को आनंद गिरि भी कहा जाता है। पैराग्लाइडिंग, साइकिलिंग, ट्रेकिंग से लेकर कैंपिंग तक, यहां पर आपको सब कुछ मिलेगा।
 
5. कुंचिकल और जोग फॉल्स : कुंचिकल जलप्रपात कर्नाटक के शिमोगा जिले में मस्थीकट्टे के पास निदगोडु गांव में स्थित है। इस झरने की ऊंचाई 455 मीटर (1493 फीट) है। यह भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। कुंचिकल झरने को स्थानीय लोग कुंचिकल अब्बे के नाम से भी जानते है। वराही नदी के साथ बहने वाली अन्य कई नदियां मानसून के दौरान यहां के कई झरनों के संग मिल जाती है। इसलिए मानसून में हम कुंचिकल झरने के आसपास और कई छोटे झरने बहते देखते हैं। यहां का सबसे करीबी एयरपोर्ट बेंगलुरु है। कर्नाटक के ही शिमोगा में स्थित एक और बरकाना झरना 259 मीटर ऊंचा है। यह झरना भी सीता नदी के द्वार पश्चिमी घाट के पहाड़ों से ही नीचे गिरता है। इसी जिले में शरावती नदी द्वारा 253 मीटर की ऊंचाई पर एक झरना गिरता है जिससे जोग फॉल्स कहते हैं। जोग फॉल्स देश का दूसरा सबसे बड़ा झरना है।
अगला लेख
पठान को सेंसर ने किया पास, एडवांस बुकिंग इस तारीख से होगी शुरू