अगर आप मोबाइल फोन का स्क्रीन पर लैपटॉप की तरह वेब ब्राउजिंग करने के इच्छुक हैं, तो अब वह दिन दूर नहीं है जब आप मोबाइल स्क्रीन पर भी डेस्कटॉप की क्वालिटी के साथ वेब ब्राउजिंग कर सकेंगे। वर्तमान में मोबाइल की तेज रफ्तार ने उनके विकसित स्वरूप को लैपटॉप जैसे उपकरणों के बेहद करीब ला दिया है।
मोबाइल पर इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाले ऐसे कई वेब ब्राउजर (जैसे ओपेरा या आईफोन के सफारी) हैं जिनके द्वारा मोबाइल इंटरनेट पर लॉग इन किया जा सकता है। इस कड़ी में अब स्काईफायर मोबाइल उपभोक्ताओं को विंडोज मोबाइल पर डेस्कटॉप जैसी सर्फिंग की सुविधा देने का प्रयास किया है।
अब स्काईफायर मोबाइल उपभोक्ताओं को विंडोज मोबाइल पर डेस्कटॉप जैसी सर्फिंग की सुविधा देने का प्रयास किया है...
स्काईफायर उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल पर फ्लैश प्लेयर की सहायता से बेहतर क्वालिटी की इंटरनेट सर्फिंग सेवा प्रदान करता है। इसके डेवलपर्स का दावा है कि यह अब तक का सबसे श्रेष्ठ कम्प्यूटर जैसे इंटरफेस साबित होगा। स्काईफायर की यह सुविधा विंडोज मोबाइल 5.0 तथा 6.0 पर उपलब्ध है। साथ ही इसमें ब्राउजिंग की गति पर भी बहुत ध्यान दिया गया है।