गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Redmi Note 10 सीरीज के 3 सस्ते स्मार्टफोन लांच, फीचर्स मचा देंगे तहलका
Written By
Last Updated : गुरुवार, 4 मार्च 2021 (18:59 IST)

Redmi Note 10 सीरीज के 3 सस्ते स्मार्टफोन लांच, फीचर्स मचा देंगे तहलका

Redmi Note 10 | Redmi Note 10 सीरीज के 3 सस्ते स्मार्टफोन लांच, फीचर्स मचा देंगे तहलका
Xiaomi ने Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। आइए जानते हैं स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत- 
 
 
Redmi Note 10 के फीचर्स :  Redmi Note 10 में 6.43 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1080 पिक्सल, पंच होल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। Redmi Note 10 में Qualcomm Snapdragon 678G प्रोसेसर दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में अधिकतम 6GB RAM और अधिकतम 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल माइक्रो लैंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Note 10 में 5020mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
Redmi Note 10 Pro के फीचर्स :  Redmi Note 10 Pro में 6.67 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 पिक्सल, पंच होल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Redmi Note 10 Pro में Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया गया है।
 
स्मार्टफोन में अधिकतम 8GB RAM और अधिकतम 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल माइक्रो लैंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Note 10 Pro में 5020mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन MIUI 12 बेस्ड Android 11 पर काम करता है और जल्द ही यह MIUI 12.5 पर अपडेट हो जाएगा। Redmi Note 10 Pro में 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफार्राड (IR), यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। स्मार्टफोन में में 360-डिग्री एंबिएंट लाइट सेंसर भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8.1mm थिकनेस वाला है।  
 
Redmi Note 10 Pro Max के फीचर्स : Redmi Note 10 Pro Max में 6.67 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 पिक्सल, पंच होल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Redmi Note 10 Pro Max में Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
फोन में रियर में 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल माइक्रो लैंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।  स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।  Redmi Note 10 Pro Max में 5020mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन MIUI 12 बेस्ड Android 11 पर काम करता है और जल्द ही यह MIUI 12.5 पर अपडेट हो जाएगा।
 
क्या है तीनों स्मार्टफोन्स की कीमत : Redmi Note 10 की भारत में कीमत 11,999 रुपए से शुरू होती है। इस कीमत में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 13,999 रुपए में बेचा जाएगा। Xiaomi ने इसे एक्वा ग्रीन, फ्रॉस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक रंग में लांच किया है। Redmi Note 10 Pro के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपए है।

इसके अन्य दो वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आते हैं। इनकी कीमत 16,999 रुपए और 18,999 रुपए है। Redmi Note 10 Pro Max के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपए है।

इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 19,999 रुपए और 21,999 रुपए है। रेडमी नोट 10 प्रो और नोट 10 प्रो मैक्स दोनों फोन डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रॉन्ज़ रंगों में मिलते हैं।