1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. oukitel wp35 rugged smartphone

15000 में दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, 24GB तक रैम और 60 दिन चलने वाली बैटरी

Oukitel WP35 Price Oukitel WP35 Specifications
oukitel wp35 rugged smartphone : Oukitel ने अपना नया रग्ड फोन Oukitel WP35 लॉन्च किया है। इसे दुनिया का सबसे पतला रग्ड फोन बताया जा रहा है। Oukitel WP35 की कीमत 179.99 डॉलर (लगभग 15,000 रुपए) है। इसे AliExpress से खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन 13 मई से शुरू होगी। कंपनी ने 13 से 17 मई के बीच खरीदने पर फोन पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलने की बात भी कही गई है। 
स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसकी बैटरी। स्मार्टफोन में 11000mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी के बारे में कहा जा रहा है कि यह 60 दिन तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। कंपनी के अनुसार फोन को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है। 
 
स्मार्टफोन में  64MP रियर कैमरा मिलता है। यह Sony IMX682 सेंसर के साथ फोन का प्राइमरी लेंस है। साथ में 8 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन को IP68, IP69K, और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है।
 
Oukitel WP35 में 6.6 इंच का डिस्प्ले 2.4K रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। फोन को डायमंड पैटर्न पर बिल्ड किया गया है। स्मार्टफोन में UltraSave 3.0+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 8 जीबी रैम है जिसे 24 जीबी तक एक्सपेंड भी किया जा सकता है। यह 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
लगातार तीसरे साल घरेलू बचत में आई गिरावट, जानिए क्‍या हैं कारण...