1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. shiv-sena-ubt-leader-pradeep-purnekar-shot-dead-in-thane

ठाणे में दहला देने वाली वारदात: ऑफिस में बैठे शिवसेना (UBT) नेता की गोली मारकर हत्या

murder of shivsena UBT leader in Thane
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता प्रदीप पूर्णेकर की ठाणे में उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनोरमनगर स्थित उनके कार्यालय में हेलमेट और मास्क पहने हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसाई। दो गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्णेकर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस हमलावरों और इस हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी हुई है।
 
घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तनावपूर्ण स्थिति और विरोध प्रदर्शन के चलते आसपास की सभी दुकानें बंद रखी गईं। सुरक्षा कारणों से इलाके के तीन प्राथमिक स्कूलों को भी बंद रखा गया।
 
पुलिस के अनुसार, जब प्रदीप पूर्णेकर अपने कार्यालय में बैठे थे, तभी दो हमलावर अंदर घुसे और उन्होंने धारदार हथियार से हमला करने के साथ-साथ उन पर फायरिंग भी की।
 
इस मामले में कुल पांच संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस हत्या के पीछे की असल वजह तलाश रही है। इसके साथ ही, हमलावरों की संख्या और उनके पास किस तरह के हथियार थे, यह पता लगाने के लिए भी विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
अगला लेख
सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाकर की 2 करोड़ रुपये