भारी बारिश से मुंबई और पुणे पानी पानी, IMD का अलर्ट
Maharashtra rain : मुंबई और पुणे समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी। तेज बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। इस वजह से कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में बारिश की तीव्रता मुंबई की तुलना में अधिक थी, जबकि मुंबई में केवल हल्की वर्षा हुई। ALSO READ: Weather Update: मुंबई में मूसलधार बारिश का अलर्ट, केरल में जल्द दस्तक देगा मानसून
अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे तक पश्चिमी उपनगरों में जोगेश्वरी में सबसे अधिक 63 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद अंधेरी (मालपा डोंगरी) में 57 मिमी और अंधेरी (पूर्व) में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि पूर्वी उपनगरों में पवई में सबसे अधिक 38 मिमी बारिश हुई, इसके बाद भांडुप में 29 मिमी बारिश हुई।
बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि पेड़ गिरने की एक घटना और शॉर्ट सर्किट की एक घटना को छोड़कर, महानगर में कोई अन्य घटना नहीं हुई। शहर या उपनगरों में किसी भी बड़े जलभराव की कोई रिपोर्ट नहीं है और महानगर में यातायात सामान्य है। हालांकि, यातायात पुलिस ने दावा किया कि अंधेरी सबवे में जलभराव हुआ, जिसके कारण यातायात रोक दिया गया था।
Pune Rains
— Ganesh Nainav (@ganeshcaptures) May 20, 2025
Baner #punerains #beingpunekar @beingpunekar1 @TOIPune @punekarnews pic.twitter.com/jfpdW9aijh
इधर पुणे में भी सोमवार रात को मात्र 1 घंटे की तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। पुणे इंटरनेशल एयरपोर्ट के सभी गेट पर पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले कई दिनों तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने कहा कि कर्नाटक तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 21 से 24 मई के बीच गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta
