सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: मुंबई से कोलकाता तक कई शहरों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
- भाजपा अध्यक्ष के लिए संजय जोशी के नाम के मायने, क्या केन्द्र सरकार पर शिकंजा कसना चाहता है संघ?
- तिरुपति विवाद पर बोले शंकराचार्य, सरकार के पास ना हो मंदिरों का प्रबंधन
- Maratha Reservation : मनोज जरांगे ने अनशन किया समाप्त, 9 दिनों से बैठे थे भूख हड़ताल पर
- कंगना रनौत के वे बयान, जिन्होंने बढ़ाई BJP की परेशानी
मुंबई को आज भी सता रहा है भारी बारिश का डर, IMD के अलर्ट के बाद स्कूल बंद
Mumbai rain : मुंबई में भारी बारिश के बाद गुरुवार को वाहन और रेल यातायात फिर से शुरू हो गया। सड़कों पर अब जल जमाव भी नहीं है। हालांकि देश की आर्थिक राजधानी को आज भी भारी बारिश का डर सता रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह के लिए मुंबई और उसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी गुरुवार को स्कूल और कॉलेज बंद हैं। ALSO READ: Weather Updates: मुंबई से कोलकाता तक कई शहरों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
बीएमसी और पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों के सभी लोगों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी है। बीएमसी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, 'मुंबईकर, अगर जरूरत नहीं हो तो घर से बाहर निकलने से बचें।'
भारी बारिश के कारण बुधवार को मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया था, लोकल ट्रेन का आवागमन थम गया और मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।२६ सप्टेंबर २०२४
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) September 26, 2024
मुंबई शहर आणि उपनगरात काही ठिकाणी मेघगर्जना व विजांच्या कडकडाटासह जोरदार ते अति जोरदार पाऊस व ४० ते ५० किमी प्रतितास वेगाने वादळी वारे वाहण्याची शक्यता आहे.
भरती - सकाळी ०७:३२ वाजता - ३.४१मीटर
ओहोटी- सायंकाळी ०७:१७ वाजता - २.७२मीटर
???? भरती…
बुधवार की भारी बारिश के बाद कुछ सड़कें मानो तेज धार वाली नदियों में बदल गईं क्योंकि कई क्षेत्रों में शाम के पांच घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। उपनगर अंधेरी में भारी बारिश के कारण 45 वर्षीय महिला नाले में डूब गई।
सेंट्रल लाइन पर कुर्ला और ठाणे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेनों की आवाजाही थमने से हजारों यात्री सीएसएमटी और अन्य स्टेशनों पर फंस गए, जबकि विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक जाम लग गया। 14 उड़ानों का रास्ता बदला गया।
Edited by : Nrapendra Gupta
