1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. 2 Shiv Sena functionaries removed after money shower in thane

शिंदे के सियासी गुरु दिघे की तस्वीर के सामने पैसों की बरसात, 2 शिवसेना पदाधिकारी बर्खास्त

Shiv Sena functionaries removed
Thane news : शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सियासी गुरु दिवंगत आनंद दिघे की तस्वीर के सामने कुछ लोगों के नाचने और नोट बरसाने का वीडियो सामने आने के बाद पार्टी की ठाणे इकाई के दो पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। यह घटना 12 सितंबर को गणेश उत्सव के समय की है।
 
एक वीडियो में कुछ स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता आनंद आश्रम में दिघे की तस्वीर के सामने नाचते और पैसे बरसाते नजर आ रहे हैं। दिघे आनंद आश्रम से शिवसेना की ठाणे इकाई का संचालन करते थे। इस वीडियो की क्लिप बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
 
मुख्यमंत्री शिंदे और ठाणे से सांसद नरेश म्हास्के ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई और इसे बेहद अप्रिय बताया। उन्होंने कहा कि दिघे जिस सम्मानजनक तरीके से इस प्रकार के उत्सवों को मनाते थे यह घटना उसके विपरीत है।
 
म्हास्के द्वारा शनिवार रात को जारी आदेश के अनुसार इस मामले में पार्टी के दो पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। आदेश में बर्खास्त किए गए पदाधिकारियों के पदों के बारे में नहीं बताया गया। शिंदे की पार्टी ने ऐसे समारोहों के दौरान संयमित आचरण की आवश्यकता पर जोर दिया। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
वंशवाद की बेल, कई नेताओं के बच्‍चे भी हैं कश्‍मीर के चुनाव मैदान में