सम्बंधित जानकारी
- फडणवीस बोले, सीएम पद के चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं, महायुति नेता लेंगे फैसला
- Maharashtra Election : महायुति गठबंधन करेगा प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी, 50 सीटों पर सिमटा विपक्ष
- Maharashtra Elections: फडणवीस का दावा, वोट प्रतिशत बढ़ा, महायुति की बनेगी सरकार
- Exit Poll : वोटिंग खत्म होने के बाद RSS मुख्यालय पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, मोहन भागवत से की मुलाकात
- Maharashtra : विनोद तावड़े के बचाव में उतरे भाजपा नेता, बताई पूरी कहानी
कैलाश विजयवर्गीय बोले- देवेंद्र फडणवीस बनें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
Kailash Vijayvargiya News : महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन के प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ने के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सूबे के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
Maharashtra Election Result:महाराष्ट्र विधानसभा की तस्वीर साफ हो गई है? सवाल सीएम का है? मुख्यमंत्री किस पार्टी का बनना चाहिए? #ElectionResults #MaharashtraElectionResults #ElectionResults2024 #webdunia #ShivsenaUBT #BJP
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) November 23, 2024
इंदौर के राजबाड़ा चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के जोरदार जश्न के बीच विजयवर्गीय ने कहा, महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला तो भाजपा आलाकमान और महायुति गठबंधन में शामिल तीनों दलों के नेता करेंगे, पर भाजपा कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि फडणवीस मुख्यमंत्री बनें।
उन्होंने कहा, मेरी सुबह से महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से बात हो रही है। सबका एक ही मत है कि फडणवीस को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनना चाहिए। विजयवर्गीय, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में काबीना मंत्री हैं। उन्होंने फडणवीस की नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट समेत नागपुर जिले की 12 सीट पर चुनावी प्रबंधन की कमान संभाली थी।
विजयवर्गीय ने महाराष्ट्र में भाजपा के शानदार चुनावी प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों ने बता दिया है कि कांग्रेस के उठाए जाने वाले गलत मुद्दों का खोटा सिक्का बार-बार नहीं चलेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
