1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
  4. Maharashtra Assembly Elections 2024 Devendra Fadnavis reached the RSS headquarters and met Mohan Bhagwat

Exit Poll : वोटिंग खत्म होने के बाद RSS मुख्यालय पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, मोहन भागवत से की मुलाकात

Maharashtra Assembly Elections 2024
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद बुधवार शाम को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय का दौरा किया। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व महासचिव भैयाजी जोशी संघ मुख्यालय में मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि फडणवीस करीब 15 से 20 मिनट तक संघ मुख्यालय में रहे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल के जो रुझान सामने आए हैं, उनमें से ज्यादातर के मुताबिक राज्य में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। दूसरी ओर कुछ पोल के परिणाम ऐसे भी हैं, जिससे सरकार बनने को लेकर असमंजस और गहरा गया है।
 
इससे पहले दिन में फडणवीस ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पश्चिमी नागपुर में वोट डाला। विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं।
सूत्रों ने बताया कि आरएसएस ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में जनमत तैयार करने के लिए व्यापक प्रचार किया था।  इनपुट एजेंसियां  Edited by : sudhir sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
वोट डालने पहुंचे थे अक्षय कुमार, बुजुर्ग करने लगा टायलेट की शिकायत, क्या बोले खिलाड़ी कुमार