1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
  4. maharashtra assembly election exit polls result 2024 live

Exit Poll 2024 : महाराष्ट्र में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे, क्या हैं एग्जिट पोल्स के अनुमान

Exit Poll Result 2024
Mahrashtra Exit Polls Updates :  महाराष्ट्र में वोटिंग पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी जारी हो गए हैं। सभी 288 विधानसभा सीटों पर आज ही मतदान हुआ। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक इस बार सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति और विपक्ष के महाविकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

दैनिक भास्कर के सर्वेक्षण में महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी को बढ़त का अनुमान जताया गया है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि महा विकास आघाडी को 135 से 150 सीट तथा सत्तारूढ़ महायुति को 125 से 140 सीट मिल सकती हैं।
 
महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ। जबकि झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए। झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।
 
महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन ‘महायुति’ तथा कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच मुकाबला है।

पीपुल्स पल्स सर्वे के मुताबिक महायुति को 175 से 195 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एमवीए को 85 से 112 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य को 7 से 12 सीटें मिल सकती हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
महाराष्ट्र में महायुति या एमवीए? Exit Poll के बाद बढ़ा असमंजस