• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Panckroshi tour
Written By

पंचक्रोशी यात्रा महत्वपूर्ण घटना-कवीन्द्र कियावत

सिंहस्थ के दौरान पंचक्रोशी यात्रा

Panckroshi tour
उज्जैन। तीन दिनों पूर्व 6 नवंबर को कलेक्टर कवीन्द्र कियावत ने 118 किलोमीटर लम्बे पंचक्रोषी मार्ग से पैदल यात्रा प्रारंभ की थी। जिसका समापन रविवार को नागचंद्रेश्वर मंदिर पर किया।
तीन दिनों की यात्रा के दौरान उन्होंने करोहन और अम्बोदिया में रात्रि विश्राम किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि सिंहस्थ के दौरान पंचक्रोशी यात्रा एक महत्वपूर्ण घटना है। सिंहस्थ के समय 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा पंचक्रोशी की यात्रा करने का अनुमान है। इसलिए इस लम्बे मार्ग में यात्रियों के लिए बेहतर और व्यापक सुविधाएं प्रदान करने के लिए मूल्यांकन जरूरी था। 
 
कलेक्टर ने यात्रा के समय गांवों में चौपाल और रास्ते में मिलने वाले यात्रियों से कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा भी की। यात्रा में उनके साथ संबंधित अनुभाग के एसडीएम, तहसीलदार और जनपद सीईओ भी मौजूद रहे।
 
रविवार की सुबह पांच बजे यात्रा पुन: प्रारंभ की। रविवार की यात्रा का पहला पड़ाव सोढंग गांव रहा। यहां उन्होंने चौपाल लगाकर गामीणों से कृषि और सिहंस्थ से जुड़े बिन्दुओं पर आवश्यक चर्चा की। इसके बाद रामगढ़, कालियादेह और फिर जैथल में भोजन कर उज्जैन की ओर यात्रा प्रारंभ की, जिसका समापन नाग चंद्रेश्वर मंदिर पर हुआ।