बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. MP Congress expels rape accused from party
Written By
Last Updated : मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (22:47 IST)

एमपी कांग्रेस ने बलात्कार के आरोपी को पार्टी से किया बाहर, आरोपी विधायक के पुत्र हैं

एमपी कांग्रेस ने बलात्कार के आरोपी को पार्टी से किया बाहर, आरोपी विधायक के पुत्र हैं - MP Congress expels rape accused from party
भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने बलात्कार के आरोपी अपने एक नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आरोपी विधायक के पुत्र हैं और उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निकाला गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक महिला ने पिछले साल 2 अप्रैल को इंदौर के महिला पुलिस थाने में करण मोरवाल के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी।
 
कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव चन्द्रप्रभाष शेखर ने सोमवार को पार्टी के सदस्य रहे करण मोरवाल (30) को लिखे एक पत्र में कहा कि पार्टी ने उनके खिलाफ आरोपों की जांच की और प्रथम दृष्टया पाया कि वे सही प्रतीत होते हैं। हालांकि मामला अभी भी अदालत में लंबित है। करण मोरवाल बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे हैं।
 
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने करण मोरवाल के खिलाफ कांग्रेस द्वारा की गई कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाया। मिश्रा ने मंगलवार को यहां कहा कि पीड़िता ने लगभग 1 साल पहले आरोपी के खिलाफ आरोप लगाए थे और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन कांग्रेस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक महिला ने पिछले साल 2 अप्रैल को इंदौर के महिला पुलिस थाने में करण मोरवाल के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने अक्टूबर 2021 में फरार करण मोरवाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया था।(भाषा)
ये भी पढ़ें
मप्र उच्च न्यायालय ने खारिज की 4 हस्तियों को ऑनलाइन गेम के प्रचार से रोकने की जनहित याचिका