सम्बंधित जानकारी
- किसान नेता पंढेर बोले, पीएम बात करें, समस्या का हल हो जाएगा
- प्रमुख कंपनियों में लेवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में रही तेजी
- पीएम मोदी पहुंचे दोहा, कतर पीएम के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर की चर्चा
- MP सरकार ने किए 12 IPS अफसरों के तबादले, उज्जैन के DIG और SP भी बदले
- किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग रहा था ड्रोन, पतंग ने दिखाई जमीन
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देगी मोहन सरकार, CM ने दिए सर्वे के निर्देश
भोपाल। मध्यप्रदेश में बैमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की खेतों में खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों को फौरी राहत देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 से 14 फरवरी के मध्य पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश देते कहा कि प्रभावित कोई भी किसान राहत और सर्वे से छूटे नही। उन्होंने सर्वे के बाद कलेक्टरों को आरबीसी 6(4) में किसानों को राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि प्रदेश के बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिडोंरी, मण्डला, सतना, सिंगरौली, पन्ना, अनूपपुर एवं छतरपुर की 34 तहसीलों के 343 गाँव के 3 हजार 701 किसानों की फसलों के प्रभावित होने की जानकारी मैदान अमले ने दी थी। उल्लेखनीय है कि ओलावृष्टि प्रभावितों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य शासन द्वारा 121 करोड़ रूपये की राशि वितरित की गई है। विगत तीन वर्षों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 1 हजार 820 करोड़ रूपये की सहायता दी गई है।
