1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh, wine, Madhya Pradesh government

मध्यप्रदेश भी शराबबंदी की राह पर..!

Madhya Pradesh
उज्जैन। महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ के मद्देनजर एक माह के लिए शराब प्रतिबंधित कर दी गई है। यह भी सुनने में आ रहा है कि आने वाले समय में बिहार की तर्ज पर मप्र में भी शराबबंदी का ऐलान किया जा सकता है। मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस तरह के संकेत भी दिए हैं। 
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान भी मंगलवार को सपत्नीक उज्जैन पहुंचे और एक साधारण व्यक्ति की तरह मोरारी बापू की कथा सुनने पंडाल में पहुंच गए। कथा के दौरान बापू ने खुद का उदहारण देते हुए छात्रों से जीवन में निराश ना होने की बात कही, साथ ही निराशा में घिरकर आत्महत्या जैसे पाप को छोड़कर फिर से प्रयास करने और जीवन में सफलता हासिल करने का संदेश भी दिया। 
 
यही नहीं प्रदेश में शराबबंदी का सुझाव भी बापू ने कथा के दौरान दिया तो बाद में मीडिया द्वारा इस बारे में मुख्‍यमंत्री से उनकी राय पूछने पर उन्होंने भी कह दिया देखिए आगे-आगे क्या होता है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में इंदौर की विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने भी राज्य में शराबबंदी का समर्थन किया था। 
अगला लेख
IS को झटका, लड़ाई से भाग रहे हैं आतंकवादी