1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Digvijay Singh ready to contest against Jyotiraditya Scindia

दिग्विजय बोले, पार्टी कहे तो सिंधिया के खिलाफ गुना से चुनाव लड़ने को मैं तैयार

Digvijay Singh
Digvijay Singh: सिवनी (मध्यप्रदेश)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि अगर पार्टी उनसे कहेगी तो वे केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के खिलाफ गुना से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) लड़ने को तैयार हैं। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
 
प्रदेश में पार्टी की कमजोर सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के अपने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सिंह आज सिवनी के दौरे पर थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हूं और मुझे चुनाव लड़ने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन मैं पार्टी का सिपाही हूं, पार्टी मुझे जो भी करने का आदेश देगी, मैं करूंगा।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा संसदीय क्षेत्र गुना नहीं बल्कि राजगढ़ है। पिछली बार मुझे भोपाल से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था, जो मेरी सीट नहीं थी। लेकिन मैं पार्टी का कार्यकर्ता और उसका सिपाही हूं। वह मुझे जो भी आदेश देगी, मैं उसका पालन करूंगा।
 
सिंह 2019 में भोपाल से भाजपा के प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हार गए थे जबकि सिंधिया को गुना में भाजपा के कृष्ण पाल सिंह यादव से हार का सामना करना पड़ा था। गुना से सिंधिया ने 4 बार प्रतिनिधित्व किया था। मध्यप्रदेश कांग्रेस में सिंह के प्रतिद्वंद्वी सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी और मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हो गए।
 
केंद्र की भाजपा सरकार की धूमधाम से रिक्त पदों पर नौकरी के पत्र देने की आलोचना करते हुए सिंह ने दावा किया कि 9.5 लाख सरकारी रिक्तियों में से केवल 45 हजार को ही भरा जा रहा है। सिंह ने दावा किया कि वे खाली पदों को भरने में असमर्थ हैं। मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पदों का बैकलॉग नहीं भरा जा रहा है। यहां तक कि केंद्र में भी बैकलॉग नहीं भरा जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
केरल में कुत्ते को मोटरसाइकल के पीछे बांधकर घसीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल