सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में 11 लाख से अधिक डिफॉल्टर किसानों का 2 हजार 123 करोड़ रुपए का ब्याज माफ करेगी शिवराज सरकार
- दीपक जोशी को मनाने में नाकाम BJP, मुरलीधर राव से मुलाकात के बाद बोले जोशी, अपने फैसले पर अडिग
- कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने की कांग्रेस की घोषणा पर आमने-सामने नरोत्तम मिश्रा और दिग्विजय सिंह
- कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री दीपक जोशी, कहा भाजपा में नहीं मिल रहा सम्मान
- डबल इंजन की सरकार ने आपकी खुशियां डबल की, रीवा में बोले पीएम मोदी, 66 हजार पोलिंग बूथों पर होगा मन की बात का प्रसारण
कैलाश की राह पर दिग्गी! कांग्रेस ही कांग्रेस को चुनाव में हरा रही हैं, दिग्विजय सिंह की कार्यकर्ताओं को खरी-खरी
Madhya Pradesh Political News:मध्यप्रदेश में सत्ता की वापसी की कोशिश में जुटी कांग्रेस पार्टी अब अपने नाराज नेताओं को मनाने में जुटी हुई है और इसकी कमान अब संभाली है कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) ने। दिग्विजय सिंह जिलों में पहुंचकर पार्टी से नाराज नेताओं को मनाने के साथ एकजुटता का पाठ पढ़ा रहे है।
गुरुवार को विंध्य के सिंगरौली पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा रही है। प्रदेश में पार्टी की लगातार हार पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में एकता नहीं है और चुनाव में कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा रही है।
वहीं दिग्विजय सिंह ने पिछले चुनाव में पार्टी में टिकट वितरण में कुछ गलतियां हुई थी और पार्टी अब उन गलतियों को सुधारने जा रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार पार्टी ठोक बजाकर टिकट देगी। वहीं मीडिया से बात में दिग्विजय सिंह ने साफ किया है कि वह मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है और चुनाव में कमलनाथ ही चेहरा होंगे।
दरअसल चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह ने जिलों में पहुंचकर बूथ पर कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कह रहे है कि अगर कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे तो पार्टी की जीत सुनिश्चित है। दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करके उनसे चुनाव की तैयारियों को लेकर सुझाव भी मांग रहे है। दिग्विजय सिंह इन दिनों संगठन को मजबूती देने के साथ पार्टी जिन क्षेत्रों में लगातार चुनाव हार रही है वहां पर अपना फोकस कर दिया है।
दिग्विजय सिंह इन दिनों प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए है। 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था, दिग्विजय सिंह उन सीटों पर पहुंचकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक कर रहे है। दिग्विजय सिंह मंडलम सेक्टर की बैठक में शामिल होकर ब्लॉक, उप ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर और बीएलए स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे है।
दिग्विजय सिंह का यह बयान ऐसे समय है जब कुछ दिनों पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के लिए ठीक इस तरह का बयान दे चुके है। इंदौर में मीडिया चैनल के एक कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि मध्यप्रदेश में भाजपा ही भाजपा को हरा सकती थी। उन्होंने संगठन में कमियों की ओर इशारा करते हुए कहा था कि कुछ कमियां है जिनको दूर किया जाएगा।
कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान को उनकी पार्टी संगठन से नाराजगी के तौर पर देखा गया था और दिग्विजय सिंह ने इस पर तंज कसते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश भाजपा का संगठन 3 अलग भागों में बंट चुका है। पहला भाग सीएम शिवराज सिंह चौहान का है, दूसरा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वाला है और तीसरा मोर्चा 'नाराज भाजपा' का है। ये वो लोग हैं जो पार्टी से दुखी हैं।
