शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Congress leader's complaint to Sonia Gandhi regarding anti-Hindu statements of Digvijay Singh
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : सोमवार, 12 जुलाई 2021 (18:54 IST)

पत्र पॉलिटिक्स:हिंदू वोटरों को नाराज करने वाले दिग्विजय सिंह की जुबान पर लगाम लगाएं सोनिया गांधी

पत्र पॉलिटिक्स:हिंदू वोटरों को नाराज करने वाले दिग्विजय सिंह की जुबान पर लगाम लगाएं सोनिया गांधी - Congress leader's complaint to Sonia Gandhi regarding anti-Hindu statements of Digvijay Singh
भोपाल। मध्यप्रदेश में सड़क पर उतरकर कांग्रेस को जिंदा रखने की कोशिश में लगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ अब उनकी ही पार्टी के नेता ने मोर्चा खोल दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वबंधु राय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर दिग्विजय सिंह की शिकायत की है। अपने पत्र में विश्वबंधु राय ने लिखा है कि दिग्विजय सिंह के हिंदू विरोधी बयानों से कांग्रेस पार्टी गर्त में जा रही है इसलिए दिग्विजय सिंह की जुबान पर लगाम लगाने की सख्त जरुरत है। 
 
सोनिया गांधी को लिखे पत्र में विश्वबंधु राय ने लिखा है कि दिग्विजय सिंह सिर्फ एक विशेष वर्ग के वोटरों को खुश करने के लिए लगातार हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने में लगे है औऱ इससे पार्टी का हिंदू वोटर लगातार खिसकते जा रहा है। अपने पत्र में उन्होंने दिग्विजय सिंह के धारा 370 सहित बाटला हाउस एनकाउंटर और ‘ओसामा जी’ जैसे बयानों का जिक्र किया है। 

विश्वबंधु राय ने कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने और कांग्रेस सरकार को गिराने की भूमिका की जांच की जाने की मांग भी है। इसके साथ दिग्विजय सिंह के प्रभार वाले राज्यों में कांग्रेस की हार को लेकर भी सवाल उठाए है। 

भाजपा ने कसा तंज-अपने बयानों के जरिए भाजपा को घेरने वाले दिग्विजय सिंह के खिलाफ उन्हीं के पार्टी के नेता के आवाज उठाने के बाद भाजपा ने तंज कसा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा कि “दिग्विजय सिंह को कांग्रेस की कब्र खोदने वाला बताते हुये उनकी जुबान पर लगाम लगाने की माँग   सदस्य विश्वबंधु राय ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी से की है। मि.बंटाढार तो अपना काम करेंगे ही लेकिन सवाल यह है कि कांग्रेस का नेतृत्व इतना कमजोर बेबस और लाचार क्यों है ?

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों दिग्विजय सिंह की सक्रियता काफी चर्चा के केंद्र में है। रविवार को भोपाल में संघ से जुड़ी संस्था को जमीन आवंटन को लेकर दिग्विजय सिंह ने सड़क पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। 
ये भी पढ़ें
स्वयं को बता रहा था शाही परिवार का रिश्तेदार, महिलाओं को ठगने वाला गिरफ्तार