1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. CM Mohan inaugurated a blood donation camp on PM Narendra Modi birthday.

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर CM मोहन ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, कहा प्रधानमंत्री की नीतियों की वजह से शक्ति के साथ खड़ा भारत

PM Narendra Modi
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित "सेवा मेरा योगदान" कार्यक्रम में भोपाल के जेपी अस्पताल में  रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही, उन्होंने रक्तदाताओं से संवाद कर रक्तदान के महत्व और इससे जरूरतमंदों को मिलने वाली जीवनरक्षा के संबंध में जानकारी साझा की।
 
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को विशेष बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की वजह से ही भारत आज नई ऊर्जा और शक्ति के साथ दुनिया के सामने खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज भारत जिस सामर्थ्य और गौरव के साथ विश्व पटल पर खड़ा है, उसमें प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है। 
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपनी साढ़े बारह वर्षों की यात्रा में उन्होंने भारत की प्रतिभा, सामर्थ्य और शक्ति को हर क्षेत्र में विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया है। आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद और विश्वास से देख रही है। मैं भगवान महाकाल और भगवान विश्वकर्मा से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी कर्मठता और सृजनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
 
हर घर में जलाएं दीप
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश-प्रदेश के हर घर में दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया गया है। आज हम भी राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। इसी क्रम में इंदौर से प्रदेश के 50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों के लिए निःशुल्क मकान की रजिस्ट्री कराने के अभियान का शुभारंभ करेंगे और शाम को उज्जैन में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 7,600 दीयों से जगमगाया विश्व उमियाधाम : सीएम भूपेंद्र पटेल ने की मां उमिया की महाआरती